भाजपा अजमेर देहात संगठन में नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति - JALORE NEWS
![]() |
Appointment-of-new-divisional-presidents-in-BJP-Ajmer-Rural-Organization |
भाजपा अजमेर देहात संगठन में नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
ब्यावर ( 7 जनवरी 2024 ) भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के संगठन पर्व के तहत जिले के 17 मंडलो के मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया आज जिला चुनाव अधिकारी शैलेंद्र भार्गव, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, अजमेर देहात के जिला प्रभारी राकेश पाठक, सहचुनाव अधिकारी प्रो. बीपी सारस्वत, पवन जैन के सानिध्य मे अजमेर भाजपा कार्यालय मे संपन्न हुए।
भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र भार्गव जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर देहात जिले के 17 मंडलों की निर्वाचन प्रक्रिया आज संपन्न हुई। जिसमें निम्नानुसार अनुसार मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इनमें पुष्कर विधानसभा में सराधना मंडल में राजेश प्रसाद शर्मा, खोडा गणेश मंडल में सुरजीत सिंह रावत, नरवर मंडल में बद्रीनारायण गुर्जर, बूढ़ा पुष्कर मंडल में शक्तिसिंह राठौड़, रूपनगढ मंडल में रणजीत सांमरिया, मसूदा विधानसभा के नागोला मंडल में हंसराज गुर्जर, भिनाय मंडल में देवेंद्र शर्मा और इसी प्रकार नसीराबाद विधानसभा के नसीराबाद शहर मंडल में निर्मल यादव, नसीराबाद ग्रामीण मंडल में मुकेश चौधरी, भवानीखेड़ा मंडल में हीरासिंह रावत, मांगलियावास मंडल में संजय सोनी और केकड़ी विधानसभा में केकड़ी शहर में रितेश जैन, सरवाड़ मंडल में प्यारेलाल खींची, वीर सावरकर मंडल में राजवीर भींचर, बजरंग ग्रामीण मंडल में रामेश्वर गोस्वामी, ब्राह्मणी माता मंडल बघेरा मे सत्यनारायण गुर्जर, गणेश चौकी कादेड़ा मंडल में गजराज कीर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
इसके साथ ही प्रत्येक मंडल से एक मंडल प्रतिनिधि भी चुना गया इनमे पुष्कर विधानसभा से ईश्वर सिंह शेखावत, विजय सिंह रावत, राजेश परोदा, संजीव सैन, लक्ष्मण सिंह रावत, नसीराबाद विधानसभा से वैभव तेला, भंवर लाल खटाणा, ओमप्रकाश रावत, अशोक वैष्णव, मसूदा विधानसभा से ललित लोढा, सूर्यदेव राठौड़ केकड़ी विधानसभा से नेमीचंद मेवाड़ा, महावीर धाकड़, कपिल सुवालका, अर्जुन सिंह शक्तावत, दुर्गा लाल माली आसाराम वैष्णव मंडल प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
इस अवसर पर मसूदा विधायक वीरेंद्रसिंह कानावत, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत, रायचंद बागड़ी, सुभाष वर्मा शक्तिसिंह रावत, महेंद्र सिंह मझेवला, नरेंद्र चुडावत इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पवन जैन
जिला सहनिर्वाचन अधिकारी
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें