565 ग्राम अवैध गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार - JALORE NEWS
![]() |
565-grams-of-illegal-marijuana-recovered-one-accused-arrested |
565 ग्राम अवैध गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार - JALORE NEWS
सायला ( 22 जनवरी 2025 ) जालोर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सायला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 565 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई का पूरा विवरण:
जिला पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मोटाराम और वृताधिकारी श्री गौतम जैन के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस थानाधिकारी सायला श्री सुरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 21 जनवरी 2025 को विशेष नाकाबंदी के दौरान आरोपी छगनलाल पुत्र रानाराम जीनगर (उम्र 53 वर्ष) निवासी तालियाना मार्ग, जीवाणा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 565 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
1. श्री सुरेन्द्रसिंह - निरीक्षक, थानाधिकारी सायला
2. श्री राजाराम - सहायक उपनिरीक्षक
3. श्री रणजीतसिंह - कांस्टेबल (789)
5. धर्मपाल - चालक, कांस्टेबल (579)
जिला पुलिस अधीक्षक की विशेष अपील:
जिला पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानचन्द्र यादव ने युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
सूचना के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर: 7727050726
जालोर पुलिस का संकल्प:
जालोर पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले को नशामुक्त बनाने के इस अभियान में जनता का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें