सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया-सुरेश सोलंकी - JALORE NEWS
![]() |
Flowers-were-offered-on-the-occasion-of-Mother-Savitribai-Phule-s-birth-anniversary |
मां सावित्रीबाई फुले जयंती पर किए पुष्प अर्पित - Flowers were offered on the occasion of Mother Savitribai Phule's birth anniversary
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 3 जनवरी 2025 ) JALORE NEWS हिंदू युवा संगठन संस्था की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां सावित्रीबाई फुले जयंती पर उनकी तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन सावित्रीबाई फुले कन्या महाविद्यालय छात्रावास में किया गया।
संस्था नगर अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह बगेड़िया ने बताया कि मां सावित्रीबाई फुले जयंती पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के नाते दिनेश महावर योगेश दवे मयंक देवड़ा छात्रावास से मनीषा उपस्थित थे।
संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि आज का दिन एक विशेष दिन हे आज ही के दिन मां सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ था।सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और समाज सुधार के लिए कई काम किए।सावित्रीबाई ने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए स्कूल खोला था। साल 1848 में शुरू हुए इस स्कूल में सिर्फ़ नौ छात्राएं थीं।सावित्रीबाई ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए कई काम किए।
दिनेश महावर ने कहा कि मां सावित्रीबाई फुले ने छुआ-छूत, अस्पृश्यता, और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई।सावित्रीबाई ने विधवाओं के लिए एक केंद्र खोला और उन्हें पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए भी काम किया।सावित्रीबाई ने दलितों के लिए एक कुंआ बनवाया था, ताकि उन्हें आसानी से पानी मिल सके।
योगेश दवे ने बताया कि सावित्रीबाई ने रूढ़िवादिता को अस्वीकार किया था।उन्होंने अपने पति ज्योतिबा के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया था।
सावित्रीबाई ने प्लेग महामारी के दौरान लोगों की मदद की थी।प्लेग से पीड़ित बच्चों की देखभाल करते समय उन्हें भी प्लेग हो गया और 10 मार्च, 1897 को उनका निधन हो गया।
संस्था नगर अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह बगेड़िया ने सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में छात्रावास की छात्राएं उपस्थित थी।
-----------------------------------------
एक तिहाई हिस्से की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन सुनीं आवाज क्या बोले जाने - JALORE NEWS : निचे दिए गए लिंक पर क्लीक करे देखिए वीडियो - 👇👇https://youtu.be/5XdVPR7ele8?feature=shared
👆👆
ऐसी ही अनेक खबर देखने और सुनने के लिए जालोर न्यूज़ को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर कमेन्ट ओर शेयर जरुर करें धन्यवाद
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें