ब्यावर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया
![]() |
BJP-created-history-in-Delhi-elections-will-form-government-after-27-years |
ब्यावर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया
ब्यावर ( 8 दिसम्बर 2025 ) JALORE NEWS भारतीय जनता पार्टी ब्यावर विधानसभा संगठन की ओर से अजमेर देहात पूर्व जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य पर शाम को भव्य आतिशबाजी चांग गेट बाहर डॉ० भीमराव अंबेडकर सर्किल पर की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण कर इस जीत की खुशी मनाई और भाजपा के जय घोष लगाये।
पूर्व जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बहुत बुरी हार हुई है। भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हुई है। इससे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए सभी नेता और कार्यकर्ता खुश हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा की जीत की खुशी ब्यावर जिले में भी देखने को मिल रही है। आज से दिल्ली में आपदा समाप्त होने की ओर है। भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को दिए गए विकास के शासन मॉडल की वजह से है,
सुशासन के जरिए भारत विकसित देश बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। देश और दुनिया देख रही है कि पूरा देश मोदी जी के साथ, उनके कल्याणकारी कार्यों के साथ खड़ा है। साथ ही यह भी कहा कि आज दिल्ली से आपदा खत्म हो रही है। आम आदमी पार्टी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर राजनीति में आयी थी, वह ख़ुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई।
दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करने हेतु देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व अभिनंदन किया। इस अवसर पर ब्यावर विधानसभा संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने चांग गेट बाहर बाबासाहेब के सर्कल पर भव्य आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की इस जीत पर खुशी जाहिर की।
इस दौरान अजमेर देहात जिलामंत्री बृजकिशोर शर्मा, शिवप्रकाश सामरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र कावडिया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, मंडल महामंत्री संतोष जागृत, सत्येंद्र यादव, मुकेश घांवरी, मनीष बंसल देवकिशन भाटी, महेंद्र सिंह गौड़, विजय यादव, दिलीप दगदी, महेश चितलांगिया, प्रीति शर्मा, शिखा गुप्ता, कुंज बिहारी, रामेश्वर गहलोत, हरीश सांखला, ललिता जालान, जय जागृत, देवकीनंदन शर्मा, लक्ष्मण सिंह हुड्डा, गोलू पहलवान, राजेश जांगिड़, जितेंद्र सोनी, चन्दन बिलोनिया, हिमांशु दाधीच आदि कार्यकर्ताओं ने जीत की बधाई दी।
जितेन्द्र ठठेरा, जिला संयोजक
सोशल मीडिया अजमेर देहात
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें