स्व. राजेश पायलट की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि - JALORE NEWS
![]() |
Congressmen-paid-tribute-to-late-Rajesh-Pilot-on-his-birth-anniversary |
स्व. राजेश पायलट की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 10 फरवरी 2025 ) JALORE NEWS जालोर जिले के कांग्रेस पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं द्वारा आज दोपहर 12.30 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम किसान नेता स्व. राजेश पायलट जी की जयंती के अवसर पर श्रदांजली सभा का कार्यक्रम राजीव गांधी भवन जालोर में रखा गया।
सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने किसान केसरी स्व राजेश पायलट जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदा सुमन अर्पित किये। साथ ही दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हें याद किया गया। कांग्रेसजन ने उनके बताये गये मार्गो एवम आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत,कैलाश शर्मा, आई टी सेल पूर्व जिलाध्यक्ष अमीन मोयला,पूर्व पार्षद राजेन्द्र सोलंकी, लक्ष्मीकांत दवे,युवा नेता सलीम मोयला,सुष्मिता गर्ग,ब्लॉक महासचिव महेन्द्र सोनगरा, फकरुद्दीन मेहर,इरफान खान,समीर हाड़ा, रिहान हाड़ा सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें