बैठक:जालोर महोत्सव आहोर काे लेकर तैयारी बैठक आयाेजित महोत्सव के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप - AAHORE NEWS
![]() |
Preparatory-meeting-held-for-Jalore-Festival-Ahor |
बैठक:जालोर महोत्सव आहोर काे लेकर तैयारी बैठक आयाेजित महोत्सव के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप - AAHORE NEWS
पत्रकार अमृत सिंह रावणा-राजपूत आहोर
आहोर ( 14 फरवरी 2025 ) पर्यटन विभाग व जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक खेल मैदान में 15 से 17 फरवरी तक तीन दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होगें।
जालोर महोत्सव आहोर की तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर बैठक आयोजन महोत्सव समिति कार्यालय में उपखंड अधिकारी आहोर, एवं महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष सांवरमल रैगर , एडवोकेट गजेंद्र सिंह मांगलिया समन्वयक महोत्सव आयोजन समिति , की उपस्थिति में किया गया।
एसडीएम सांवरमल रैगर ने सभी सरकारी विभागों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी। इस कार्यक्रम में भामाशाओं का खूब सहयोग प्राप्त हो रहा हैं । महोत्सव समिति के सदस्य एक पदाधिकारी दिन रात मेहनत कर कार्य को सफल बनाने में जुटे हुए हैं कार्यक्रम नियोजन के बाद गठित सभी कार्यसमितियों को सौंपे गए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक सुझाव दिए। मेला स्थल पर टेंट शामियाने झूले स्टॉल आदि की तैयारिया भी जोरो से चल रही हैं । कानून व्यवस्था पेयजल चिकित्सा भोजन साफ सफाई मंच सजावट कार्यालय प्रबंध आकर्षक लाइटिंग अस्थाई हाट आहोर के उत्पाद आदि को लेकर चर्चा कर निर्णय लिए गए।
भामाशाह संपर्क निधि समर्पण अधिकारिक आदेश कार्मिक सेवाओं का अधिग्रहण जन भागीदारी विशेष महिलाओं की सहभागिता कवि सम्मेलन लुर गैर कालबेलिया कलाकार वाद्य यंत्रों के सुरीली आवाज के कलाकर पेंपलेट वितरण कट होल्ड पोस्टर कूपन प्रिंट इलेक्ट्रिक व सोशल मीडिया में व्यापक प्रचार प्रसार हैश टैग रिमीक्ष रील स्टोरी शारीरिक एवम् बौद्धिक खेल प्रदर्शन आदि में कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों की भागीदारी एवम् जबाबदेयता समेत बिंदुओं पर भी चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया ।
ब्लॉक समन्वयक गजेंद्र सिंह मांगलिया ने बताया कि 15 फरवरी को सर्वधर्म प्रार्थना सभा मां चामुंडा चौक पर प्रात: 8.30 बजे , भव्य शोभा यात्रा प्रात: 9.00 बजे, शोभा यात्रा के विशेष आकर्षण बैंड पार्टी, घोड़े, ऊंट, ऊंट गाड़ी, डी.जे, कलश यात्रा, मिक्की माउस, अघोरी नृत्य,कच्छी घोड़ी नृत्य, रिंग डांस, सैनिक मंडली, लाला लाली,11 फीट लंबा आदमी, विभिन्न झाकियां,परंपरागत रंग बिरंगी वेशभूषा आदि, प्रात:10.30 बजे उद्घाटन समारोह, ध्वजारोहण एवं भामाशाह सम्मान समारोह,
प्रात: 11 बजे ह्यूमन चैन खेल मैदान आहोर, प्रात: 11.15बजे लूर महिला वर्ग प्रतियोगिता,दोपहर 12 बजे गैर नृत्य, बैंड वादन, चंग वादन व गायन प्रतियोगिता, दोपहर 12.30 बजे सौंदर्य प्रतियोगिता मिस आहोर, मिस्टर आहोर, दोपहर 1.30 बजे साफा बांध प्रतियोगिता, सांय 6.00 बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बालक बालिका उम्र 5 से 10 वर्ष तक ,बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता रात्रि 7.00 बजे,रात्रि 7.30 बजे एकल नृत्य व समूह नृत्य प्रतियोगिता पुरुष महिला , रात्रि 8.00 बजे उड़ीसा का विश्व प्रसिद्ध लोक नृत्य इसी प्रकार 16 फरवरी को प्रात: 8 बजे रन फॉर आहोर मैराथन दौड़ चामुंडा माता मंदिर से हॉस्पिटल तिराहा तक ,
प्रात:8.30 बजे साइकिल रैली चामुंडा माताजी मंदिर से खेल मैदान स्कूल तक, प्रात: 9:15 बजे 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, प्रात: 10:00 बजे कब्बड्डी सीनियर पुरुष, वॉलीबॉल प्रतियोगिता ,
रस्साकस्सी पुरुष, प्रात:11:15 बजे शतरंज प्रतियोगिता, सांय 4:00 बजे म्यूजिकल चेयर छात्र, छात्रा महिला, पुरुष, सांय 4:30 बजे जलेबी रेस , सायं 5:00 बजे स्लो धीमी गति साइकलिंग, रात्रि 7:00 बजे प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति उत्तर सांस्कृतिक क्षेत्र द्वारा, रात्रि 8 बजे कवि सम्मेलन ,आगामी 17 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे रंगोली प्रतियोगिता , सुबह 11:00 बजे मेहंदी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता राजस्थान के परंपरागत पर्व , दोपहर 12:00 बजे मांडना प्रतियोगिता, शाम 6:00 बजे एकल व समूह गान प्रतियोगिता, रात्रि 7:00 बजे से लोक कलाकार प्रस्तुति कठपुतली शो, इंटरनेशनल जादूगर, आतिशबाजी कार्यक्रम,
भामाशाह सम्मान पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह होगा। इस दौरान तहसीलदार डॉ. मोहित आशिया, विकास अधिकारी बाबू सिंह राजपुरोहित, विद्युत सहायक अभियंता रघुवीर मीणा, जलदाय विभाग सहायक अभियंता राजेश नैन, थानाधिकारी रामप्रताप सिंह चारण, अतिरिक्त विकास अधिकारी मुकेश कुमार बोहरा,भाजपा मंडल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, भाजपा महामंत्री रिखबेश सुथार, हिम्मताराम मेघवाल, सचिव भरत शर्मा , पार्षद भैरूलाल छीपा,मांगीलाल छीपा, नारायण सिंह राठौड़,एबीवीपी जिला प्रमुख गिरिराज सिंह चारण गंगावा,
अभाविप पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश कुमार दर्जी,महेंद्र रांकावत, महिपाल चौधरी बिजली, एडवोकेट प्रवीण गर्ग,मनोज प्रजापत, किशोर चौधरी, चिराग चौहान, प्रवीण माली,सुनील चंदेल सहित आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी, मौजूद रहें ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें