आओ करें रक्तदान, बचाएं दूसरों की जान - JALORE NEWS
![]() |
Come-donate-blood-and-save-others-lives |
आओ करें रक्तदान, बचाएं दूसरों की जान - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 17 मार्च 2025 ) JALORE NEWS रक्तदान... ऐसा दान, जिसकी बराबरी का कोई दूसरा दान नहीं। यह ऐसा दान है, जिससे दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती हैं। सांसों की टूटती डोर को थामा जा सकता है, लेकिन कई बार जरूरतमंद मरीजों को उनके ग्रुप का खून नहीं मिल पाता।
ऐसे ही जालोर सरकारी अस्पताल में भर्ती महिला पेसेंट मीनाक्षी कंवर पत्नी बलवंत सिंह निवासी जोगावा आहोर के अप्लास्टिक एनीमिया की बिमारी है और हीमोग्लोबिन 2.7 होने पर डॉक्टर द्वारा सबसे रेयर ब्लड़ एबी नेगेटिव दो युनिट रक्त चढ़ाने को बोला गया जिसमे परिवार से ब्लड़ ग्रुप चेक करवाया परंतु सफलता हासिल नही हुई वही साथ मे बैठे रक्तमित्र हँसमुख गर्ग ने जालोर ब्लड़ डोनर ग्रुप संस्था के जिला सरंक्षक नितेश भटनागर से संपर्क किया जिसमे रेयर ब्लड़ ग्रुप की व्यवस्था करवाने को बोला गया। केस को संज्ञान में लेते हुए और मरीज की स्थिति देखते हुए तुरंत ब्लड़ बैंक में पता किया जिसमें एक यूनिट एबी पोसिटिव रक्त होने का बोला गया
जिसमे एक यूनिट श्रवण सिंह पुत्र शंभु सिंह निवासी जोगावा ने अपना बी पोसिटिव रक्तदान कर एक यूनिट एबी नेगेटिव ब्लड़ बैंक से बदले में एबी नेगेटिव की व्यवस्था करवाई तथा साथ ही ओर एक यूनिट रक्त के लिए संस्था के रक्तमित्र दिलीप कुमार पुत्र प्रहलाद राम निवासी कस्तूरबा कॉलोनी, जालोर ने अपना रेयर एबी नेगेटिव रक्त दान किया तभी संस्था से अभिभूत होते हुए श्रवण सिंह ने अपने साथ आये चार ओर मित्रों से भी रक्तदान करवाया
जिसमे सुरेंद्र सिंह पुत्र पीर सिंह, दिनेश विश्नोई पुत्र पुनाराम विश्नोई, वीरेंद्र सिंह पुत्र लाबु सिंह, नाथूसिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी जोगावा, आहोर जालोर ने ऐसे मरीजों के लिए रक्तदान किया है जो असहाय एवं जिनके परिवार में कोई साथ नही हो। तथा श्रवण सिंह एवं उनके मित्रों ने बताया कि आने वाले कुछ समय मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन करने का बोला गया।
साथ मे अंसुमान सिंह मालगड़, अभिमन्यु सिंह दुजाना, यशपालसिंह सिसोदिया जालोर, रवि कुमार लेटा, कुलदीप सिंह भवरानी, उम्मेद सिंह जोगावा, बलवंत सिंह जोगावा एवं यशवंत मेवाड़ा जालोर से मौजूद रहें।
समस्त रक्तमित्रो का जालोर ब्लड़ डोनर संस्था परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद!
तो आइए, रक्तदान की मुहिम से जुड़ें और दूसरों को जिंदगी का उपहार दें।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें