उपप्रधानाचार्य से प्रधानाचार्य बने पोसाराम प्रजापत का केशवना में नागरिक अभिनंदन - JALORE NEWS
![]() |
Posaram-Prajapati-who-became-the-Principal-from-Vice-Principal-was-felicitated-by-the-citizens-in-Kesavana |
उपप्रधानाचार्य से प्रधानाचार्य बने पोसाराम प्रजापत का केशवना में नागरिक अभिनंदन - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 19 अप्रैल 2025 ) JALORE NEWS जालौर के निकट केशवना स्थित रा उ मा वि के उपप्रधानाचार्य पोसाराम प्रजापत का प्रधानाचार्य रूप में पदोन्नति होने पर ग्रामीणों ने नागरिक अभिनंदन किया। वर्ष 2003 से गांव के रा उ मा वि में रहते हुए
वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता राजनीति विज्ञान और उपप्रधानाचार्य पद पर लगातार 22 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षक पोसाराम का पूर्व विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण और साफा पहनाकर बहुमान किया।
केशवना के पूर्व सरपंच नारायण सिंह जोधा, राजाराम मंदिर के दुर्गाराम महाराज, उगम सिंह जोधा, उपसरपंच गणपतसिंह परमार के नेतृत्व में तरूण ठाकुर, पदमभारती, वार्डपंच पकाराम माली,केसाराम माली, गजेन्द्र सिंह जोधा,हबताराम चौधरी,जोरावर सिंह बालावत,गुणेशीराम इंदा, गणपतसिंह पुरोहित,मोहनसिंह जोधा, कांतिलाल सोनी, शेर सिंह, बाबूसिंह,टीकमाराम , हडमताराम, अमराराम भातडी, वेणुगोपाल,अभयदास,भवानीसिंह रावणा, जबरसिंह,कैलाश सैन, हरिसिंह, सुरेश सैन, विक्रमसिंह विधाता, अशोक सुदेशा गायत्री,वजाराम घांची, तरूण सिंह, महेंद्र सुथार,नेताराम सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण, अभिभावक और भामाशाह एकत्रित हुए।
इस मौके सायला सीबीईओ भंवरलाल परमार,केशवना पीओ चन्द्र शेखर, आलासन पीओ महेंद्र जीनगर, डांगरा पीओ मंगलाराम चौधरी, प्रगतिशील ब्लॉक अध्यक्ष अमराराम चौधरी, माधोभारती आलासन, गुलाबचंद बामणिया, पहाडखान, पुरूषोत्तम दास धोरा,कानदास वैष्णव डांगरा, रतनसिंह तडवा, व्याख्याता डुंगर सिंह जोधा सहित आगंतुक अतिथिगण एवं केशवना पीओ स्तरीय विद्यालयों का समस्त स्टाफ साथी और विद्यार्थी भी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन ललित ठाकुर ने किया। अंत में सभी ने प्रसादी ग्रहण की। गौरतलब है कि पोसाराम की पदोन्नति केशवना से डांगरा रा उ मा वि में प्रधानाचार्य पद पर हुई है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें