पौधारोपण करके उसे वृक्ष में तब्दील करे : मृदुला सिह - SIROHI NEWS
![]() |
Togadia-narrated-his-pain-Overseas-Vice-President-Hanjarimal |
पौधारोपण करके उसे वृक्ष में तब्दील करे : मृदुला सिह - SIROHI NEWS
कालन्द्री ( 22 अप्रैल 2025 ) नेहरू युवा केन्द्र सिरोही (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) भारत सरकार व वन विभाग व जिला प्रशासन के तत्वाधान में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में आईआरसीए सेंटर कालन्द्री परिचर में 'एक पौधा माँ के नाम रौपा गया''
इस मौके पर मृदुला सिह क्षेत्रीय वन अधिकारी (आईएफएस) ने पौधारोपण करके उसे वृक्ष में तब्दील करने के लिए उसे नियमित पानी उसकी सुरक्षा की सम्पूर्ण जिमेदारी दी गई। वही मनीषा कुंवर लब्धि सेवा संस्था की टीम से परिचर में मौजूद लाभार्थियो को समझाया की आईआरसीए से निकल कर जब नए जीवन की शुरआत करे तो एक पौधा जरूर लगाएं यह पुण्य कार्य से आत्मविस्वास बढ़ेगा।
इस मौके पर नेहरू युवा मंडल अध्य्क्ष हसमुख कुमार व सर्प मित्र नटवरसिंह ने बताया की पृथ्वी में प्राणी मात्र बुद्धिजीवी केवल मनुष्य है जो वनों को कटाई करके स्वयं की कब्र खोद रहा है। पृथ्वी पर प्रत्येक जीव का अधिकार है। नदी नालों पर कब्जा नही करे। वही स्वास्थ्य कर्मी मोतीलाल रांगी साहब ने बताया की हर पेड़ को देव माना गया उसकी पूजा उसकी रक्षा हमारा धर्म है। इस मौके पर रेंजर रतन सिंह,वन रक्षक सुमन,
प्रेमिला,नरसिंह,मंछाराम,सेसाराम,के साथ संस्थान की पूरी टीम के साथ पृथ्वी दिवस का सफल आयोजन किया गया।
तोगड़िया को सुनाई पीड़ा:प्रवासी उपाध्यक्ष हंजारीमल ने - Togadia narrated his pain: Overseas Vice President Hanjarimal
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्य्क्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया का सिरोही में आगमन पर प्रवासी संग बैंलगाव के उपाध्यक्ष हंजारीमल लौहार के नेतृत्व में बजरंग दल व अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद दल के समर्थकों ने भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रवासी संघ बेलगांव कर्नाटक के उपाध्यक्ष हंजारीमल ने बताया की दक्षिण भारत मे जिस प्रकार मारवाडीयो को उनके प्रतिष्ठान में घुस पर असमाजिक तत्वों द्वारा मारपीट करने की घटनाएं सामने आ रही है। वही स्कूल कॉलेज में नकली हिन्दू बनकर युवतियो को मकड़ जाल की तरह फंसाकर लव जिहाद के चपेट में लेते है जब भी पीड़ित परिवार लाने की कोशिश करती तो प्रशासन नियमो का हवाला देखर पल्ला झाड़ देते है।
प्रवासियों के सम्मेलन में सांसद, विधायक व स्थानीय नेता आते है परन्तु प्रवासियों के सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नही है ना ही प्रवास में कोई जिमेदार है जिनके पास फरियाद लेकर जाए। वही डॉ प्रविण तोगड़िया ने हिन्दू एक नही होने से मुगल,अंग्रेज कई सालों तक जमे रहे अब ऐसा नही होगा देश के कोने कोने में विश्व हिंदू परिषद की टीम है जो आत्मरक्षा ही नही बल्कि बेटियो को भी विसेष आत्मरक्षा का परीक्षण दे रही है।
इस मौके पर प्रांतीय अध्य्क्ष इंद्रजीत राजगुरु,राकेश राजगुरु,भेकाराम चोधरी, प्रदीप प्रजापत के साथ सैकड़ो समर्थकों के साथ स्वागत किया गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें