खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Bhinmal news श्रीनाथ वाटिका कॉलोनी में 135 वे यज्ञ का किया आयोजन - BHINMAL NEWS
Bhinmal news

श्रीनाथ वाटिका कॉलोनी में 135 वे यज्ञ का किया आयोजन - BHINMAL NEWS

BHINMAL NEWS सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा घर घर यज्ञ अभियान के तहत श्रीनाथ वाटिका कॉलोनी में 135 वें सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जागरण संघ द्वा
Shravan Kumar
Shravan Kumar
02 जून, 2025 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

135th Yagna was organized in Shrinath Vatika Colony
135th-Yagna-was-organized-in-Shrinath-Vatika-Colony

श्रीनाथ वाटिका कॉलोनी में 135 वे यज्ञ का किया आयोजन - BHINMAL NEWS

पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल 

भीनमाल ( 2 जुन 2025 ) BHINMAL NEWS सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा घर घर यज्ञ अभियान के तहत श्रीनाथ वाटिका कॉलोनी में 135 वें सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जागरण संघ द्वारा वर्षों से प्रति सप्ताह आयोजित इस यज्ञ अभियान में समरस, समरूप, एकरूप व व्यसन मुक्त संगठित हिंदू समाज की स्थापना का संदेश दिया जाता है।

सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य ओटाराम मेघवाल ने बताया कि यज्ञ में हरसनराम सुथार सपत्नीक मुख्य यजमान बने। उनके अलावा कुंड पर अन्य परिवारजनों एवं बस्ती के बंधुजनों ने बैठ यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु, मातृशक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ की समाप्ति होने पर यज्ञ वेदी को साक्षी मानकर कई लोगों ने मांसाहार, शराब, बीड़ी, गुटखा आदि व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया। यज्ञ के बाद सभी आगंतुक बंधुओं ने एक साथ चाय पानी व जलपान किया। 

यज्ञ के उपरांत चर्चा का मुख्य विषय धर्म प्रचार एवं शस्त्र व शास्त्रों की शिक्षा देने हेतु प्राचीन परम्परा के गुरुकुलों के निर्माण हेतु क्षेत्र के बड़े मंदिर-ट्रस्टों की भूमिका निर्धारित एवं निश्चित करने तथा इस कार्य हेतु ट्रस्टों को आगे आने का आह्वान शंकरलाल सोलंकी, राजूसिंह माली एवं अर्जुनसिंह राव ने किया। जिसका सभी ने एकमत से समर्थन किया। इस अवसर पर बस्ती के कई लोग सनातन संस्कृति जागरण संघ के साथ जुड़े। 


संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के गुलाबाराम सुथार, शंकरलाल सोलंकी, प्रभुराम जीनगर, दीपाराम गहलोत, ठेकेदार ओटाराम मेघवाल, नरपतसिंह आर्य, वालाराम मौर्य, राजूसिंह माली, भीमराज मोदी, मसराराम सुथार, शोभापुरी गोस्वामी, संपतलाल सोनी, डायालाल सुथार, नटवरलाल जीनगर, सुखराज माली, राजेश टी सोनी, अर्जुनसिंह राव, महेंद्र सुथार, रमेश सुथार, शंकरलाल गहलोत, अर्जुन बंजारा, इंद्रसिंह राव, हरचंद सुथार, जोगाराम मेघवाल, आर्य राहुल बंजारा, आर्य अक्षय बंजारा, आर्य रोहित मेघवाल, हेमंत जीनगर, अमृत सोनी, वरुण सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 

Via Bhinmal news
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

Shravan Kumar- जून 03, 2025 0
जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह
In-Jalore-the-wife-along-with-her-lover-killed-the-husband-staged-a-fake-suicide-drama-confessed-the-crime-after-a-week जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की …

Most Popular

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जून 03, 2025
सांसद लुम्बाराम चौधरी का मदुरै प्रवासियों ने किया स्वागत - BHINMAL NEWS

सांसद लुम्बाराम चौधरी का मदुरै प्रवासियों ने किया स्वागत - BHINMAL NEWS

जून 03, 2025
खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

मई 31, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जून 03, 2025
सांसद लुम्बाराम चौधरी का मदुरै प्रवासियों ने किया स्वागत - BHINMAL NEWS

सांसद लुम्बाराम चौधरी का मदुरै प्रवासियों ने किया स्वागत - BHINMAL NEWS

जून 03, 2025
खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

मई 31, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...