कृषि संकल्प अभियान: खरीफ फसलों की तकनीकों समेत दी गई कई उपयोगी जानकारियाँ - JALORE NEWS
![]() |
Krishi-Sankalp-Abhiyan-Many-useful-information-including-techniques-of-Kharif-crops-given |
कृषि संकल्प अभियान: खरीफ फसलों की तकनीकों समेत दी गई कई उपयोगी जानकारियाँ - JALORE NEWS
रिपोर्ट: उम्मेदाबाद से रमेश परमार
उम्मेदाबाद ( 2 जुन 2025
) ग्राम पंचायत उम्मेदाबाद में सोमवार को खरीफ पूर्व "कृषि संकल्प अभियान" के तहत एक दिवसीय कृषि शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 29 मई से की गई है।
कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, जालोर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ टीम लीडर सुमन शर्मा (विषय विशेषज्ञ - प्रसार शिक्षा) ने किया। उन्होंने किसानों को कृषि संकल्प अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को कृषि साहित्य, तकनीकी पुस्तिकाएं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्नत तकनीकों पर विशेष जोर
कार्यक्रम में किसानों को समय पर बुवाई, प्रमाणित बीजों का चयन, बीजोपचार और मिट्टी जांच के महत्व पर विस्तार से बताया गया। साथ ही फव्वारा और ड्रिप सिंचाई प्रणाली को अपनाने एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
वैज्ञानिकों ने दिए समाधान
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक नाहर सिंह देवड़ा ने किसानों को खरीफ की उन्नत किस्मों, फसल चयन और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दी। वहीं डॉ. रतनलाल शर्मा ने फसलों में लगने वाले रोगों और कीट समस्याओं पर किसानों के सवालों का समाधान प्रस्तुत किया। किसानों से संवाद के माध्यम से उनके अनुभव, नवाचार और खेती की समस्याओं का डॉक्युमेंटेशन भी किया गया।
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की भागीदारी
इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के मनीष चौधरी, उद्यान विभाग के प्रतिनिधि, ग्राम सरपंच आशा कुमारी पदमाराम जीनगर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मदन गर्ग, हरीश कुमार, उत्तम सिंह, नाथाराम, अमराराम माली, प्रताप सिंह, हजाराम घांची, जितेंद्र परमार, छगनलाल चुण्डावत, मोहनलाल माली, भंवरलाल मेघवाल समेत क्षेत्र के अनेक किसान सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को खरीफ मौसम की तैयारी के लिए वैज्ञानिक व व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे अधिक उत्पादन और लाभ अर्जित कर सकें।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें