जलसों सायला रो का हुआ शुभारंभ, हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजन - JALORE NEWS
![]() |
Jalsoon-Sayla-Row-inaugurated-various-programs-organized |
जलसों सायला रो का हुआ शुभारंभ, हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजन - JALORE NEWS
JALORE ( 15 फरवरी 2021 ) सायला उपखण्ड मुख्यालय पर सोमवार को जालोर महोत्सव के तहत जलसों सायला रो दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा तिवाड़ी तथा उपखण्ड समन्वयक सुल्तान खान भाटी की मौजूदगी में किया गया। वही बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान ढोमी देवी, तहसीलदार मदाराम चौधरी, विकास अधिकारी आवड़दान चारण , सरपंच रंजनी कंवर, नायब तहसीलदार गणपत सिंह जोधा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही एकल कविताओ का भी आयोजन किया गया। वही खेल खुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गोला फेक में प्रथम इंद्रजीत सिंह द्वितीय कंवराराम सिराणा, तृतीय नेनाराम कॉन्स्टेबल सायला रहे वही महिला वर्ग में मधुमति सायला प्रथम, चन्द्रकला द्वितीय तथा निकिता कुमारी तृतीय स्थान पर रही। वही सतोलिया में प्रथम स्थान पर मीडिया टीम रही तथा द्वितीय स्थान पर रा उ मा वी चोराऊ रही। वही विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान उप सरपंच प्रकाश मेघवाल, विक्रम सिंह , बाल कृष्ण शर्मा, महेश शर्मा, मेघसिंह , दुर्ग सिंह तुरा, हरीश त्रिवेदी, दाऊद खान, हबीब खान, नरपत लाल, मीठालाल सहित अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामीण मौजूद थे।
कल होंगे ये कार्यक्रम These programs will be held tomorrow
जालोर महोत्सव के जलसों सायला रो के तहत आज दूसरे दिन मंगलवार को प्रातः 8 बजे रन फाॅर जालोर का पंचायत समिति से कात्यायनी माता मन्दिर तक आयोजन होगा। जिसके बाद रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता, साफा बांधो एवं म्यूजिकल चेयर का आयोजन पंचायत समिति सभागार में किया जाएगा। जिसके बाद 12 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन भंडारी धर्मशाला में किया जाएगा। वही शाम 6 बजे से खेल मैदान में सांस्कृतिक संध्या तथा राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वही रात्रि 9 बजे खेल मैदान में पुरस्कार वितरण व समापन समारोह आयोजित होगा।
एक टिप्पणी भेजें