सत्ता में नहीं, सेवा में रहना चाहता हूं; मैं सिर्फ जनता का सेवक-नरेंद्र मोदी - JALORE NEWS
The-workers-listened-to-their-mind |
कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात - The workers listened to their mind
जालोर ( 28 नवम्बर 2021 ) जिला मीडिया प्रभारी ऐडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार जिले के सभी मंडलों में मन की बात का प्रसारण किया गया।यह मन की बात कार्यक्रम का 83वां एपिसोड था।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में मन की बात का लाइव प्रसारण किया गया। मन की बात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते विधायक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी की।विशिष्ट अतिथि के नाते नगर परिषद सभापति गोविंद टाक ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी उपस्थित थे।साथ ही मन की बात का प्रसारण नगर के सभी बूथों में किया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री हरीश राणावत नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट नगर उपाध्यक्ष घनश्याम देवासी रवि सोलंकी नगर मंत्री सूरजपाल गहलोत महेंद्र राठौड़ वरिष्ठ भाजपा नेता धनपत मुथा किसान मोर्चा नगर महामंत्री चतराराम माली भीखाराम प्रजापत पार्षद दिनेश बारोट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान पीएम मोदी ने आयुष्मान योजना से लेकर स्टार्टअप और पर्यावरण पर बात की। पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर चर्चा करते हुए शहीदों को नमन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्माण भारत योजना के लाभार्थी राजेश कुमार प्रजापति से बात करते हुए इसके फायदे पूछे तो प्रजापति ने कहा कि मुझे बहुत फायदा हुआ सर मैं आपको हमेशा सत्ता में देखना चाहता हूं। इसपर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे सत्ता में जाने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं गरीबों की सेवा के लिए हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं और भविष्य में भी सत्ता में जाना नहीं चाहता हूं। मैं सिर्फ सेवा में रहना चाहता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि दिसम्बर महीने में ही एक और बड़ा दिन हमारे सामने आता है जिससे हम प्रेरणा लेते हैं। ये दिन है, छह दिसम्बर को बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि। बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन देश और समाज के लिये अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिये समर्पित किया था।
स्टार्टअप की दुनिया में आज भारत बहुत आगे है।
युवाओं से समृद्ध हर देश में तीन चीजें बहुत मायने रखती हैं। पहली चीज है – Ideas और Innovation , दूसरी है – जोखिम लेने का जज्बा, तीसरी है – किसी भी काम को पूरा करने की जिद्द। जब ये तीन चीजें आपस में मिलती हैं तो अभूतपूर्व परिणाम मिलते हैं।मोदी जी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से लोगों का जीवन बदला है। पीएम मोदी ने कहा कि वीरता केवल युद्ध के मैदान में ही दिखाई जाए ऐसा जरूरी नहीं होता। जब वीरता का विस्तार होता है तो हर क्षेत्र में अनेकों कार्य सिद्ध होने लगते हैं।हमारे स्वतंत्रता संग्राम में झांसी और बुंदेलखंड का कितना बड़ा योगदान है, ये हम सब जानते हैं। यहां रानी लक्ष्मीबाई और झलकारी बाई जैसी वीरांगनाएं भी हुईं और मेजर ध्यानचंद जैसे खेल रत्न भी इस क्षेत्र ने देश को दिए हैं। वृंदावन के बारे में कहा जाता है कि ये भगवान के प्रेम का प्रत्यक्ष स्वरूप है। हमारे संतों ने भी कहा है – यह आसा धरि चित्त में, यह आसा धरि चित्त में, कहत जथा मति मोर। वृंदावन सुख रंग कौ, वृंदावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ और।आजादी में अपने जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह भी मनाया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी हुए।पंचायत से लेकर संसद तक, अमृत महोत्सव की गूंज है l
एक टिप्पणी भेजें