कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस मनाया - JALORE NEWS
137th-Foundation-Day-of-Congress-celebrated |
कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस मनाया - JALORE NEWS
जालोर ( 28 दिसम्बर 2021 ) जिला कांग्रेस कमेटी की और से प्रात 11 बजे कांग्रेस का 137 वा "स्थापना दिवस" राजीव गांधी भवन जालोर में मनाया गया। सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण कर " राष्ट्रगीत एवम राष्टगान " गाया।
बाद में एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर कांग्रेस के स्थापना और कांग्रेस पार्टी के इतिहास एवम जीवनी पर प्रकाश डाला गया। बेठक में समस्त कांग्रेस ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही देश के संविधान एवम एकता को बचाये रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत,डॉ भरत कुमार,जिला सचिव सरोज चौधरी,सेवादल जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई, पार्षद राजेंद्र सोलंकी,पार्षद मिश्रीमल गहलोत,पार्षद बसन्त सुथार,मनोनीत पार्षद अनिल पंडत,भरत सुथार,नारायण सोलंकी,युवा विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत दवे,शांति परमार,सरपंच पुखराज, भोमाराम मेघवाल, पूर्व पार्षद जोगाराम सरगरा,उम्मेद सिंह चारण, ब्लॉक समन्वयक महेंद्र सोनगरा,समेलाराम माली,सलीम मोयला,कपूराराम परिहार, दीपक थांवला,पुखराज माली,सेवादल के मांगीलाल गर्ग,इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें