राष्ट्रीय अत्याचार निवारण फोर्स जालौर के तत्वावधान में जालौर जिले के प्रत्येक तहसील स्तर पर जेल भरो आंदोलन सफल - JALORE NEWS
Jail-Bharo-Movement-successful-at-every-tehsil-level-of-Jalore-district-under-the-aegis-of-National-Atrocities-Prevention-Force-Jalore |
राष्ट्रीय अत्याचार निवारण फोर्स जालौर के तत्वावधान में जालौर जिले के प्रत्येक तहसील स्तर पर जेल भरो आंदोलन सफल - JALORE NEWS
टीकमाराम भाटी भीनमाल
जालौर ( 1 दिसम्बर 2021 ) राष्ट्रीय अत्याचार निवारण फोर्स एवं बहुजन क्रांति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन का आयोजन उपखंड मुख्यालय सांचौर के आगे किया गया जिसमें जालौर जिले के जिलाध्यक्ष मान्यवर दिनेश कुमार पांचाल ने जालौर जिले में बीते दिनों में हुए है एस सी एस टी पर अत्याचारों की चर्चा की जिसमें बहुजन क्रांति मोर्चा के संयोजक मान्यवर बेचरा राम पातलिया भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष मान्यवर चतरा राम एवं वकील यूनियन से मान्यवर लाडूराम पंचाल राजेंद्र हिंगड़ा रमेश जी बाजक ने भी अपने विचार व्यक्त किए l
जालौर जिले में दिन प्रतिदिन अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति पर अन्य और अत्याचारों की संख्या बढ़ रही है जिसको लेकर आज जालौर जिले में राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन किया गया इस जेल भरो आंदोलन में 24 अगस्त 2021 को सांचौर तहसील के पमाना गांव में मुंगी देवी बागरी की हत्या के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं करने पर मुंगी देवी के परिवार के सदस्यों ने जेल भरो आंदोलन में भाग लिया
परिजनों ने बताया कि बीते 5 दिनों में यदि हत्या करने वाले हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो हम आज से 5 दिन बाद जिला कलेक्टर के सामने आत्महत्या करेंगे ।पीड़ित पक्ष का कहना है कि 3 महीने बीतने के बाद भी आज दिन तक हत्यारों का किसी भी प्रकार से पुलिस के हत्थे नहीं चढना अपने आप में हत्यारों का गिरफ्तार नहीं होना पुलिस की कमजोरी या पुलिस की साजिश है इसलिए हम दबे कुचले मज़लूम लोगों को न्याय के लिए 3 महीने से लगातार दर-दर को भटकने को मजबूर हैं।
इस मौके पर हिन्दूराम वागरी, भीमाराम, प्रवीण कुमार, चतराराम, सुरजीत राणावत सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें