जसवंतपुरा भाजपा मंडल महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन - JALORE NEWS
Organized-meeting-of-Jaswantpura-BJP-Mandal-Mahila-Morcha |
जसवंतपुरा भाजपा मंडल महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन - JALORE NEWS
जालोर ( 19 दिसम्बर 2021 ) जसवंतपुरा भाजपा मंडल महिला मोर्चा की बैठक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी की अध्यक्षता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दौलतसिंह कलापुरा के मुख्य आतिथ्य में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कौशल्यादेवी खंडेलवाल के निवास स्थान पर आयोजित की गई।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी ने अपने संबोधन में महिलाओं को पार्टी कार्यों में भाग लेकर केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना चाहिये एवं राज्य सरकार की कमियों को उजागर करना जरुरी है।
मंडल अध्यक्ष दौलतसिंह कलापुरा,फुलचंद खंडेलवाल,मंडल प्रवक्ता ईश्वर परिहार ने भी संबोधित किया।
बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष कौशल्यादेवी खंडेलवाल ने कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करने का कहा।
इस अवसर पर सुशीलादेवी पुरण,उनीदेवी सावीधर, प्रियंका मेघवाल पावली, गलीदेवी कारलू,मंजू प्रजापत,रंजूदेवी लौहार जसवंतपुरा सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
एक टिप्पणी भेजें