रेयर ब्लड़ O नेगेटिव के साथ-साथ करवाये 5 केस रक्तदान कर बचाई जान - JALORE NEWS
Along-with-Rare-Blood-O-Negative-5-cases-were-saved-by-donating-blood. |
रेयर ब्लड़ O नेगेटिव के साथ-साथ करवाये 5 केस रक्तदान कर बचाई जान - JALORE NEWS
जालोर ( 12 जनवरी 2022 ) भगवती हॉस्पिटल जालोर में एडमिट भभूत सिंह पुत्र तार सिंह जी निवासी ओडवाड़ा जिनका हीमोग्लोबिन 4 पॉइंट होने पर उन्हें 1 यूनिट रेयर रक्त ग्रुप O नेगेटिव की आवश्यकता होने पर सरकारी अस्पताल के ब्लड़ बैंक में O नेगेटिव रक्त ग्रुप न होने पर पेसेंट के साथ आये अटेंडर जसवंत सिंह ने बहुत जगह प्रयास किया
अपने साथियों को फ़ोन किया परन्तु रेयर ब्लड़ ग्रुप होने से ब्लड़ नही मिल पाया वही सरकारी ब्लड़ बैंक से जालोर ब्लड़ डोनर ग्रु
प के संरक्षक नितेश भटनागर के नम्बर लेकर फ़ोन किया जिसमे केस को तुरंत प्रभाव से देखते हुए जालोर ब्लड़ डोनर ग्रुप के सदस्य अनिल माली पुत्र भोमाराम निवासी FCI जालोर को फ़ोन करने पर अनिल माली तुरंत ब्लड़ बैंक पहुंच कर पेसेंट को अपना रेयर रक्त O नेगेटिव रक्तदान कर अपने सेवा का कर्तव्य निभाया।
इसी के साथ आज के दिन जालोर ब्लड़ डोनर ग्रुप द्वारा गर्भवती महिला पार्वती देवी पत्नी भीमा राम निवासी कंवला हीमोग्लोबिन 4.5 होने पर सरकारी अस्पताल में एडमिट को रक्तमित्र लोकेश कुमार पुत्र श्रीराम जालोर पुलिस लाइन के जवान ने O पोसिटिव ,
शंकर लाल पुत्र प्रताप जी हीमोग्लोबिन 5 होने पर सरकारी अस्पताल में एडमिट को रक्त की कमी होने पर रक्तमित्र समीर ख़ान पुत्र अब्दुल ख़ान निवासी बड़ीपोल ने B पोसिटिव एवं
जमना देवी पत्नी नेतरा राम देवासी आहोर के डिलेवरी होने पर जिनका हीमोग्लोबिन 3 पॉइंट था जिसमे 2 यूनिट AB पोसिटिव रक्त की आवश्यकता होने पर रक्त वीरांगना एवं विश्नोई नर्शिग होम आहोर में कार्यरत नर्शिग स्टाफ ने अपना AB पोसिटिव एवं साथ ही रक्तमित्र आशीष माथुर पुत्र रमेश चन्द्र माथुर निवासी अग्रवाल धर्मशाला के पास सामतीपुरा रोड़ जालोर ने अपना AB पोसिटिव रक्तदान कर आज के पेसेंट की जान बचा अपना कर्तव्य निभाया।
पेसेंट के परिवार एवं जालोर ब्लड़ डोनर ग्रुप की ओर से समस्त रक्तमित्र डोनर को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।
जालोर ब्लड़ डोनर ग्रुप द्वारा आप सभी जालोर वासियों से अपील की जाती है कि भारत के साथ-साथ राजस्थान में फिर से कोराना ने दस्तक दे दी है और बहुत ही तेजी से केसेज भी आ रहे है सरकार द्वारा नई गाइडलाइंस भी जारी की गई है जिसकी पालना हमें अपना कर्तव्य समझ कर करनी है जिससे हम अपने आप को अपने परिवार अपने जालोर के साथ साथ इस पूरे देश को बचाना है। जालोर में अभी केस कम है परंतु केस बढ़ते समय नही लगता इस लिए सभी सतर्क रहें सुरक्षित रहें मास्क अवस्य लगाए, सेनेटाइजर का स्तमाल करे, एवं सावधान रहें तथा इस विकट घड़ी में रक्तदान करने से ना घबराए रक्तदान महादान कर अपने परिवार व अपनो की रक्षा करे।
देश को बचाना है कोराना को हराना है।
जालोर ब्लड़ डोनर ग्रुप संस्था द्वारा सम्पूर्ण भारत मे रक्तसेवा उपलब्ध है।
एक टिप्पणी भेजें