राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम को लेकर दिनेश भाटी बने जिला संयोजक - JALORE NEWS
Dinesh-Bhati-became-the-district-coordinator-for-the-National-Nutrition-Mission-program |
राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम को लेकर दिनेश भाटी बने जिला संयोजक - JALORE NEWS
जालौर ( 5 जनवरी 2022 ) भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया की अनुमति से राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने की।
जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे जिला संयोजक दिनेश भाटी सियाणा,जिला सहसंयोजक भावेश सोनी,स्वास्थ्य स्वयंसेवक सहयोगी डॉ शीला विश्नोई, स्वास्थ्य स्वयंसेवक सहयोगी दिनेश बारोट,महिला मोर्चा सहयोगी उर्मिला दर्जी,महिला मोर्चा सहयोगी इंदु चौधरी,चिकित्सा सहयोगी घनश्याम निंबावत,चिकित्सा सहयोगी डॉ गणपत लाल खीचड़, एनजीओ सहयोगी प्रकाश छाजेड़,एनजीओ सहयोगी सवाराम,सेवा सहयोगी जितेश सोनी,सेवा सहयोगी श्रवणसिंह राव दाता,जनप्रतिनिधि सहयोगी नारायण सिंह राजपुरोहित, जनप्रतिनिधि सहयोगी रमेश कुमार राणा,आईटी सहयोगी चंद्रकांत सुंदेशा आईटी सहयोगी करमीराम देवासी को नियुक्त किया।
एक टिप्पणी भेजें