राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री ने भाजयुमो कार्यकर्ताओ को किया संबोधित - JALORE NEWS
भारत के पास असीम ताकत है, और वो है युवा- नरेन्द्र मोदी |
राष्ट्रीय युवा दिवस पर जालोर भाजयुमो पदाधिकारीयो ने सुना प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन - On National Youth Day, Jalore BJYM officials heard the speech of Prime Minister and National President
जालोर ( 12 जनवरी 2022 ) 157 वें राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बेंगलुरू सांसद तेजस्वी सूर्या ने पुडुचेरी में 25 वें युवा महोत्सव का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्धाटन किया।
जिला मीडिया प्रभारी हिनल व्यास ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में भाजयुमो जालोर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से सुना।
👉 विवेकानंद जयंती पर आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'भारत के पास दो असीम ताकत हैं, एक डेमोग्राफी व दूसरी डेमोक्रेसी। जिस देश के पास जितनी युवा शक्ति होती है, उसकी क्षमताओं को उतना ही व्यापक माना जाता है। भारत के पास ये दोनों ताकत है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया का मंत्र है 'मुकाबला करो और जीतो।'
👉 भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा विचारधारा पर आधारित राजनीतिक संगठन है। इससे जुड़कर युवा मां भारती की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र मुणोत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह बगेड़िया , मंडल महामंत्री हंसराज भादरु, जी.प.स हरीश राणावत,
ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सेन, नगर उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, नगर मंत्री खेतसिंह राजपुरोहित, विकास सिद्दावत, सुरेश सांखला, पार्षद दिनेश कुमार बारोट, तेज सिंह राठोड,भानुप्रतापसिंह, पारस, राजवीरसिंह, मानवेन्द्रसिंह राजपुरोहित, छगन रामावत, घनश्याम सुंदेशा नगर प्रवक्ता अभिषेक सोनी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
एक टिप्पणी भेजें