भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Municipal-Board-Executive-meeting-concluded |
भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न - JALORE NEWS
जालौर ( 28 अप्रैल 2022 ) भाजपा नगर मंडल जालौर की बैठक निजी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा नगर मंडल जालौर की बैठक जालौर शहर में निजी कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की गई साथ ही पन्ना प्रमुख नियुक्ति ,मंडल में शेष रही कार्यकारिणी को शीघ्र ही पूरी करने को लेकर भी चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव दिये। नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने सभी को बैठक में कहां की हम सभी संगठन मजबूती के लिए कार्य करे।
जिस प्रकार से प्रदेश कांग्रेस सरकार के द्वारा आम जनता को परेशान किया जा रहा है आम जनता की समस्या को लेकर हम सभी सजग रहे व उनके समस्याओं की मजबूती के साथ आवाज उठाएं।बैठक में नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर मैथी देवी रवि सोलंकी घनश्याम देवासी राजकुमार चौहान अर्जुन सिंह पवार एडवोकेट संजय बोराणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें