भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात - JALORE NEWS
![]() |
BJP-workers-listened-to-Mann-Ki-Baat |
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात - JALORE NEWS
जालोर ( 24 अप्रेल 2022 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी के नेतृत्व में सभी बूथों में मन की बात का प्रसारण किया गया।
नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात का लाइव प्रसारण मंडल के सभी बूथों में किया गया।मन की बात' की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पीएम म्यूजियम' का जिक्र किया।
उन्होंने कहा, 'इस 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म जयन्ती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय का लोकार्पण हुआ है। इसे, देश के नागरिकों के लिए खोल दिया गया है।' इसके बाद उन्होंने नमो ऐप पर गुरुग्राम के रहने वाले सार्थक का अनुभव सुनाया जो अभी म्यूजियम होकर आए हैं।साथ ही कही विषयो पर चर्चा की।कार्यक्रम के बाद में सभी ने चाय पर चर्चा की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर पूर्व नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी पार्षद हीराराम देवासी धनपत मुथा भीखाराम प्रजापत शंकरसिंह राजपुरोहित रमेश गुर्जर सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।साथ ही अलग अलग स्थानों पर जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत नगर उपाध्यक्ष रवि सोलंकी परमवीरसिंह भाटी अशोक माली पार्षद दिनेश बारोट सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें