नए कलेक्टर निशांत जैन ने संभाला पदभार : कर्ड ऑफिसों का किया निरीक्षण - JALORE NEWS
![]() |
New-collector-Nishant-Jain-took-over |
नए कलेक्टर निशांत जैन ने संभाला पदभार : कर्ड ऑफिसों का किया निरीक्षण - JALORE NEWS
जालौर ( 15 अप्रेल 2022 ) जालोर के नए जिला कलेक्टर निशांत जैन ने आज अपना पदभार संभाल लिया है। इस दौरान कलेक्ट्रेट में अफसरों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालते ही कलेक्टर निशांत जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में कई ऑफिसों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर निशांत जैन दोपहर 12 बजे पदभार संभालने कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान पदभार संभालते ही उन्होंने अफसरों की मीटिंग भी ली। कलेक्टर जैन ने कहा कि हमें मिलकर सामूहिक प्रयास से आमजन की समस्याओं का समाधान करना होगा।
उन्होंने कहा कि मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए काम किए जाएंगे। जालोर जिले में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी वे प्रयास करेंगे ताकि विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं का माहौल बन सके।
जैन ने कहा कि जिले को पानी की समस्या से निजात दिलाना उनकी मेन प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान सीईओ संजय वासु और उपखण्ड अधिकारी चंपालाल जीनगर भी मौजूद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें