भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा सुंदर सिंह जी भंडारी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की - JALORE NEWS
![]() |
Wreath-paid-by-BJP-Municipal-Board-Jalore-on-the-death-anniversary-of-Sunder-Singh-Bhandari |
भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा सुंदर सिंह जी भंडारी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की - JALORE NEWS
जालौर ( 22 जून 2022 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता जनसंघ के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय सुंदर सिंह जी भंडारी की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा पुष्पांजलि वासियों को श्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा वरिष्ठ नेता जनसंघ के संस्थापक सदस्य स्व. सुंदर सिंह जी भंडारी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते मंडल संयोजक व जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। कार्यक्रम में सुंदर सिंह जी भंडारी की तस्वीर के समक्ष पुष्प हार चढ़ा कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मेघराज चौधरी नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर रवि सोलंकी नगर महामंत्री रतन सुथार एडवोकेट संजय बोराणा एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल किसान मोर्चा नगर महामंत्री चतराराम माली पूर्व नगर अध्यक्ष छगनदास रामावत ओटाराम सोलंकी ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी पार्षद दिनेश बारोट प्रकाश आचार्य राजकुमार चौहान हेमेंद्रसिंह बगेड़िया सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महेंद्र मुणोत ने कहा कि सुन्दर सिंह भण्डारी एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।सुन्दर सिंह भंडारी का जन्म उदयपुर में प्रसिद्ध चिकित्सक डा. सुजानसिंह के घर में हुआ था। वे अपने सहपाठी दीनदयाल उपाध्याय के साथ नवाबगंज शाखा पर जाने लगे। भाऊराव देवरस से भी इनकी घनिष्ठता थी।इन्दौर के बालू महाशब्दे उन्हें कानपुर के पास नवाबगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में ले गये एवं विचारधारा के प्रति समर्पण के चलते आजीवन विवाह नहीं करने एवं घर छोडने का निर्णय कर संघ के प्रचारक बनें और अपनी अंतिम श्वांस तक वे प्रचारक बने रहे !
एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि भण्डारीजी जनसंघ के केन्द्रीय मंत्री के नाते उन्होंने राजस्थान, गुजरात, हिमाचल तथा उ.प्र. में सघन कार्य किया। दीनदयाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर वे महामंत्री बनाये गये। दीनदयाल जी की हत्या के बाद उन्हें जनसंघ का राष्ट्रीय संगठन मन्त्री बनाया गया। वे राजस्थान से एवं उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य रहें। आपातकाल के दौरान वे मीसा बंदी के रूप में जेल में भी रहे। आपातकाल के विरुद्ध हुए संघर्ष में वे भूमिगत रहकर काम करते रहे पर कुछ समय बाद वे पकड़े गये। जेल में उन्होंने अपनी सादगी और वैचारिक स्पष्टता से विरोधियों का मन भी जीत लिया। जेल से ही वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।
प्रारम्भ में वे राजस्थान में ही जनसंघ के संगठन मन्त्री रहे। उनके प्रयास से चुनाव में राजस्थान से जनसंघ के आठ विधायक जीते। बहुत शीघ्र ही जनसंघ का काम गांव-गांव में फैल गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें