सांचौर एवं सरनाऊ ब्लाक में निजी विद्यालय संघ की नवीन कार्यकारिणीयों का गठन - JALORE NEWS
![]() |
Formation-of-new-executives-of-private-school-association-in-Sanchore-and-Sarnau-block |
सांचौर एवं सरनाऊ ब्लाक में निजी विद्यालय संघ की नवीन कार्यकारिणीयों का गठन - JALORE NEWS
टीकमाराम भाटी भीनमाल
जालोर ( 6 जुन 2022 ) निजी विद्यालय संघ जालौर के बैनर तले जिले में ब्लॉक कार्यकारिणियों के चुनाव सफलतापूर्वक व शांतिपूर्ण संपन्न हो रहे है। इसी कड़ी में आज सांचौर एवं सरनाऊ ब्लॉक की कार्यकारिणीयो के चुनाव संपन्न करवाए गए।
जिला अध्यक्ष भल्लाराम सुथार, सुखराम खोखर, जब्बार खान कादरी के सानिध्य में सांचौर एवं सरनाऊ ब्लाक निजी विद्यालय कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से निर्विरोध किया गया। साँचोर ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर महेश कुमार महेश्वरी, महेश विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांचौर, सचिव कमलेश चौधरी, वेराई पब्लिक स्कूल कीलवा, कोषाध्यक्ष अर्जुन पुरोहित, उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रिवेदी व हमीरारामजी देवासी को चुना गया, वही प्रचार मंत्री पूनमाराम मेघवाल को बनाया गया।
इसी तरह सरनाऊ ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव में नवगठित ब्लॉक सरनाऊ की नई और प्रथम कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर जोधाराम देवासी, उपाध्यक्ष भंवर बिश्नोई दाता, सचिव पद पर बंसी लाल सुथार को चुना गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि सुख राम खोखर, जिला अध्यक्ष भल्लाराम सुथार, नारायण सुथार, हरीश चौधरी, जगदीश चौधरी, राजेन्द्र पुरोहित, चुनाव अधिकारी मफाराम प्रजापत, चुनाव पर्यवेक्षक जब्बार खान कादरी, रामलाल विश्नोई सहित बड़ी संख्या में साँचोर एवं सरनाऊ ब्लॉक के निजी विद्यालय संचालक मौजूद रहे।
अंत में चुनाव पर्यवेक्षक जब्बार खान कादरी ने नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपिणीयता की शपथ दिलवाई गई।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश - विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
wa.me/+918239224440
एक टिप्पणी भेजें