खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Jalore News भाजपा का महापड़ाव में राजेंद्र सिंह राठौड़ ने की शिरकत, सैकड़ों की संख्या में जनता हुई उपस्थित - JALORE NEWS
Jalore News

भाजपा का महापड़ाव में राजेंद्र सिंह राठौड़ ने की शिरकत, सैकड़ों की संख्या में जनता हुई उपस्थित - JALORE NEWS

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में टूटी सड़कें बिजली पानी की अपर्याप्त आपूर्ति को लेकर पिछले 14 दिन से चल रहे धरने के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय पर महाप
Shravan Kumar
Shravan Kumar
25 जून, 2022 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Rajendra Singh Rathod attended the BJP's Mahapadav
Rajendra-Singh-Rathod-attended-the-BJP-s-Mahapadav

भाजपा का महापड़ाव में राजेंद्र सिंह राठौड़ ने की शिरकत, सैकड़ों की संख्या में जनता हुई उपस्थित - JALORE NEWS

जालौर ( 25 जुन 2022 ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में टूटी सड़कें बिजली पानी की अपर्याप्त आपूर्ति को लेकर पिछले 14 दिन से चल रहे धरने के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय पर महापड़ाव आयोजित किया गया। महापड़ाव में मुख्य वक्ता के रूप में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित में जनता को संबोधित करते हुए जिले में पानी की समस्या को लेकर सरकार को घेरा एवं बताया कि जिले में पानी की उपलब्ध का बहुत ही दुर्गम है।


जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने आपातकाल की तत्कालीन स्थिति को बताते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता के लिए लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया गया जिसमें विपक्ष के कई नेताओं को जेल में डाल कर, उनकी आवाज को दबाया गया।

भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने जिले में बिजली की स्थिति को लेकर बताया कि जिले में बिजली की स्थिति बेहद खराब है। जिले भर में बिजली गुल रहती है और अधिकांश क्षेत्रों में बिजली न के बराबर आती है।


राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल ने सरकार को सड़क के विषय को लेकर घेरा और बताया कि जालौर जिले में सड़कों की हालत बेहद खराब है और इस स्थिति के कारण कई दुर्घटनाएं होती रहती है।

भाजपा जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार जनता के विरुद्ध एवं खुद की सत्ता के बचाव के लिए होटलों में बंद होने वाली सरकार है। आलाकमान के इशारों पर राजस्थान की जनता को बेसहारा छोड़ उनकी सेवा में लगी रहती है हैं।


भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने जालौर जिले की स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार एवं प्रशासन को जल्द ठीक करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जिले में पेयजल, बिजली, सड़क सहित भ्रष्ट शासन व्यवस्था से जिले की जनता परेशान है।

जालोर-सिरोही सांसद देवजी भाई पटेल में बताया कि राज्य सरकार केंद्र की कई जन कल्याणकारी योजनाओं को अटका के रखती है, जिसके कारण राज्य की जनता को उस योजना के लाभ से वंचित रखा जाता है।

सियाणा विधायक हमीरसिंह भायल ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि जालोर की जनता राज्य सरकार एवं प्रशासन से इस प्रकार पीड़ित है कि उन्हें आज अपने हकों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। राज्य की कांग्रेस सरकार की नींद खोलने का एकमात्र उपाय अब यही रह गया है।

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह राठौड़ राज्य की कांग्रेस सरकार को कई मोर्चों पर घेरा। उन्होंने बताया कि जालोर की जनता का यह संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा सरकार को जनता की उचित मांगों को मानना ही पड़ेगा और जालौर के साथ न्याय करना ही होगा।

सम्बोधन के पश्चात जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया और जिला कलेक्टर द्वारा 20 दिन का ठोस आश्वासन दिया गया।

यहाँ उपस्थित थे

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेमराज देसाई, वन्नेसिंह गोहिल, सांवलाराम देवासी, हिम्मताराम गर्ग, जलोर जिला प्रमुख राजेश राणा, जालोर सभापति गोविन्द टाक, जालोर प्रधान नारायनसिंह राजपुरोहित, सयाला प्रधान ढोमी देवी, गेनाराम मेघवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुंखाराम राजपुरोहित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार राणा, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता मंगलसिंह सिराणा, गेनाराम मेघवाल, महेंद्र पुरोहित तवाव, भगवानाराम माली, चुन्नीलाल पुरोहित खेजड़ियाली, उम्मेदसिंह नून, जोगसिंह नरसाना, शशि कंवर भैसवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष भैरुदान चारण, ईश्वरसिंह थुम्बा, ठाकराराम मेघवाल,

 जिला महामंत्री हरीश राणावत, प्रकाश छाजेड़, पुखराज राजपुरोहित, जिला मंत्री भूरसिंह देवकी, लाखाराम देवासी, जितेंद्र सरगरा, पवनी मेघवाल, डॉ. शीला बिश्नोई, सुशीला सेन, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत, भावेश सोनी, चंद्रकांत सुंदेशा, जालोर नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, महेंद्र चौधरी, भरतसिंह पांथेडी, छोगाराम बिश्नोई, हरदानराम बिश्नोई, रमेश मेघवाल, प्रकाश सेन, दिनेश भाटी, इन्दर गर्ग, ललित राजपुरोहित, नाथूसिंह तीखी, दरगाराम चौधरी, बजरंगसिंह राठौड़, ललित महावर, उर्मिला दर्जी सहित समस्त मंडल पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/+918239224440
 

Via Jalore News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

बड़ी खबर: राजस्थान पुलिस में भर्ती घोटाला फिर बेनकाब, जालोर की प्रोबेशनर SI समेता कुमारी गिरफ्तार

Shravan Kumar- मई 13, 2025 0
बड़ी खबर: राजस्थान पुलिस में भर्ती घोटाला फिर बेनकाब, जालोर की प्रोबेशनर SI समेता कुमारी गिरफ्तार
Another-probationer-sub-inspector-arrested-in-Sub-Inspector-Recruitment-Exam-2021 बड़ी खबर: राजस्थान पुलिस में भर्ती घोटाला फिर बेनकाब, जालोर की प्रोबेशनर SI स…

Most Popular

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025
बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

मई 07, 2025
अनिल लोढ़ा बने जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के महानगर संयोजक - BHINMAL NEWS

अनिल लोढ़ा बने जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के महानगर संयोजक - BHINMAL NEWS

मई 07, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025
बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

मई 07, 2025
अनिल लोढ़ा बने जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के महानगर संयोजक - BHINMAL NEWS

अनिल लोढ़ा बने जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के महानगर संयोजक - BHINMAL NEWS

मई 07, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...