भाजयुमो जालोर नगर मण्डल कार्यकारणी का हुआ पुनर्गठन - JALORE NEWS
![]() |
BJYM-Jalore-Municipal-Board-Executive-reconstituted |
भाजयुमो जालोर नगर मण्डल कार्यकारणी का हुआ पुनर्गठन - JALORE NEWS
जालोर ( 18 जुलाई 2022 ) भारतीय जनता युवा मोर्चा जालोर नगर मण्डल की बैठक का शहर के एक निजी होटल में आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमो की विषय वस्तु पर चर्चा की गई साथ ही नगर मण्डल कार्यकारणी का पुनर्गठन किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारीयों को दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।
बैठक को भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री हरिश राणावत, नगर मण्डल अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी, भाजयुमो नगर मण्डल अध्यक्ष दिलीप भट्ट ने संबोधित किया।
भाजयुमो नगर मण्डल अध्यक्ष दिलिप भट्ट द्वारा उपाध्यक्ष -दिलीप सोलंकी ,यशवंत मेवाड़ा
,राकेश सुंदेशा, खेत सिंह राजपुरोहित, महामंत्री -जोगेश ओझा, धिराराम चौधरी, नगर मंत्री अभिषेक सोनी, राजवीर सिंह, प्रदीप पुरी, पवन दायमा, यूवान सिंह को बनाया गया।
कोषाध्यक्ष मनीष परमार, नगर प्रवक्ता -भुवनेश राव, मीडिया प्रभारी -सुरेश सुंदेशा, सह मीडिया प्रभारी -मुकेश गुर्जर, सोशल मीडिया प्रभारी -किशन देवासी, सोशल मीडिया सह प्रभारी- राहुल प्रजापत, आईटी संयोजक- भानु प्रताप सिंह, आईटेल सहसंयोजक -मदन सोलंकी, सदस्य ,बंटी पालीवाल, दिनेश सोनी, हनुमान सुंदेशा, प्रमोद जोशी, मनोहर ओड, भरत कुमार, प्रवीण जैन को बनाया गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें