राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस सरकार केवल और केवल आम जनता को गुमराह करके सत्ता में आई थी- रविंद्र सिंह बालावत - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Nagar-Mandal-Jalore-Mandal-Working-Committee-completed |
भाजपा नगर मंडल जालौर मंडल कार्यसमिति संपन्न - BJP Nagar Mandal Jalore Mandal Working Committee completed
जालौर ( 24 नवंबर 2022 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर के मंडल कार्यसमिति का आयोजन किया गया। मंडल कार्यसमिति में मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद सदस्य रविंद्र सिंह बालावत उपस्थित थे। वहीं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के नाते नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा कार्यसमिति के शुभारंभ में भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई।
राष्ट्रीय परिषद सदस्य रविंद्र सिंह बालावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें सभी को साथ लेकर चलने की भावना से कार्य किया जाता है। राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस सरकार केवल और केवल आम जनता को गुमराह करके सत्ता में आई थी। सत्ता में आने के बाद सरकार ने केवल और केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए कार्य किया है।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हम सबको बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा। हम प्रयास करें कि सभी आयोजनों में हम कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहे। लगभग नगर मंडल की कार्यसमिति कार्य पूर्ण हो चुका है। हम सब को आगामी जन आक्रोश यात्रा में आमजन की सहभागीता हो ऐसा प्रयास करना है जिससे प्रदेश की निकम्मी नकारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में सबका सहयोग ले सके।
उपसभापति अंबालाल व्यास ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है हम सबको योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने कहा कि कार्यसमिति पूरे राष्ट्र में आयोजित हो रही है यह अलग-अलग चरणों में आयोजित की जा रही है।
बैठक में ललित महावर ओटाराम सोलंकी छगन दास रामावत भूरसिंह सहित कहीं वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यसमिति का समापन राष्ट्रगान के गायन से किया।
कार्यसमिति का संचालन कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट संजय बोराणा व सह संयोजक प्रकास खत्री ने किया।
कार्यसमिति में राष्ट्रीय परिषद सदस्य रविंद्रसिंह बालावत नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी नगर परिषद उपसभापति अम्बालाल व्यास जिला मंत्री भूरसिंह ओबीसी मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष ललित महावर पूर्व नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी छगन रामावत महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर महामंत्री रतन सुथार भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सेन किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम सांखला उपाध्यक्ष रवि सोलंकी घनश्याम देवासी राजकुमार चौहान मैथी देवी नगर मंत्री सूरज पाल गहलोत महेंद्र राठौड़ पार्षद दिनेश बारोट शंकर भादरू ऐसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश बारूपाल जिला कोषाध्यक्ष बगदाराम मेघवाल , शक्ति केंद्र संयोजक प्रकाश आचार्य हैप्पी मेवाड़ा मनीष परमार कुपाराम हीरागर रामसा माली चतराराम गहलोत पारस बारूपाल अभिषेक सोनी किशन देवासी डिम्पलसिंह प्रदीप पूरी छगन मोदी दिनेश प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि पदाधिकारी उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें