खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ INTERNATIONAL NEWS Justice DY Chandrachud: भारत के 50वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ , कौन है कब पद पर बने रहेंगे - JALORE NEWS
INTERNATIONAL NEWS

Justice DY Chandrachud: भारत के 50वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ , कौन है कब पद पर बने रहेंगे - JALORE NEWS

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भारत के 50वें चीफ जस्टिस बन गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के
Shravan Kumar
Shravan Kumar
09 नव॰, 2022 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

List of all Chief Justices of India
List-of-all-Chief-Justices-of-India

Justice DY Chandrachud: भारत के 50वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ , कौन है कब पद पर बने रहेंगे - JALORE NEWS

नई दिल्ली ( 9 नवंबर 2022 ) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भारत के 50वें चीफ जस्टिस बन गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के पद की शपथ दिलाई.

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित की जगह ली. जस्टिस ललित का सीजेआई के तौर पर 74 दिनों का छोटा कार्यकाल था जो 8 नवंबर को पूरा हो गया. अब जस्टिस चंद्रचूड़ दो साल यानी 10 नवंबर 2024 तक सीजेआई रहेंगे. 


16वें चीफ जस्टिस वाई वी चंद्रचूड़ के बेटे हैं डीवाई चंद्रचूड़

जस्टिस चंद्रचूड़ भारत के 16वें चीफ जस्टिस वाई वी चंद्रचूड़ के बेटे हैं. उन्हें 29 मार्च 2000 को बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज के रूप में नियुक्त किया गया था. 31 अक्टूबर 2013 को उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी. 

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम अनगिनत ऐतिहासिक फैसले हैं. हाल ही में, जस्टिस चंद्रचूड़ ने एक ऐतिहासिक फैसले में, जिसने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया. अविवाहित या अकेली गर्भवती महिलाओं को 24 सप्ताह तक गर्भपात करने से रोकने के कानून को रद्द कर सभी महिलाओं को ये अधिकार दिया है. पहली बार मेरिटल रेप को परिभाषित करते हुए पति द्वारा जबरन यौन संबंध बनाने से गर्भवती विवाहित महिलाओं को भी नया अधिकार दिया है. उन्होंने कहा कि ये समानता के अधिकार की भावना का उल्लंघन करता है.

अयोध्या समेत कई केस में संविधान पीठ का हिस्सा रहे चंद्रचूड़ - Including Ayodhya, he was part of the Constitution Bench in many cases, Chandrachud

जस्टिस चंद्रचूड़ कई संविधान पीठों का हिस्सा भी रहे हैं. - Justice Chandrachud has also been a part of several Constitution Benches. अयोध्या का ऐतिहासिक फैसला, निजता के अधिकार, व्यभिचार को अपराध से मुक्त करने और समलैंगिता को अपराध यानी IPC की धारा 377 से बाहर करने, सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश, और लिविंग विल जैसे बड़े फैसले दिए हैं. वे उन जजों में से एक हैं, जिन्होंने कभी-कभी अपने साथी जजों के साथ सहमति भी नहीं जताई - आधार के प्रसिद्ध फैसले में, जस्टिस चंद्रचूड़ ने बहुमत से असहमति जताते हुए कहा था कि आधार को असंवैधानिक रूप से धन विधेयक के रूप में पारित किया गया था और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन था. 

उन्होंने भीमा कोरेगांव में कथित रूप से हिंसा भड़काने के आरोपी पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से संबंधित एक मामले में भी असहमति जताई थी, जब पीठ के अन्य दो जजों ने पुणे पुलिस को कानून के अनुसार अपनी जांच जारी रखने की अनुमति दी थी. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को मेहनती जज कहा जाता है. अपने पिछले जन्मदिन पर भी लगातार कई घंटों तक काम करते रहे हैं 


हार्वर्ड लॉ स्कूल से किया है LLM

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ राष्ट्रीय राजधानी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए ऑनर्स करने के उन्होंने कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया और अमेरिका के हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम और न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की ।

10 नवंबर 2024 तक जारी रहेगा कार्यकाल - Term to continue till 10 November 2024

आपको बताते चलें कि, चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक जारी रहेगा।आपको बताते चले कि, 8 अक्टूबर को पूर्व CJI यूयू ललित ने कानून मंत्री किरन रिजिजू को उनके नाम की सिफारिश की थी। यूयू ललित ने SC के जजों की उपस्थिति में पर्सनली जस्टिस चंद्रचूड़ को अपने पत्र की एक कॉपी सौंपी थी। जिसके बाद उनके नाम को लेकर सहमति बनी और आज उनकों मुख्य न्यायाधीश की जिम्मदारी सौंपी गई है।

पिता बनें थे 16वें मुख्य न्यायाधीश - Father became 16th Chief Justice

आपको बताते चलें कि, जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ ने भी भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। जहां पर जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ का कार्यकाल 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक इस पद पर रहे। आप नहीं जानते होगें जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पिता के 2 बड़े फैसलों को SC में पलट भी चुके हैं। इसे लेकर भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को कहा कि देश के लोगों की सेवा करना उनकी ‘‘प्राथमिकता’’ है। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद देश के 50वें सीजेआई उच्चतम न्यायालय परिसर में पहुंचे तथा महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। 

उन्होंने कहा, ‘‘आम जनता की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है। कृपया भरोसा रखें, मैं देश के सभी नागरिकों के लिए काम करूंगा। चाहे प्रौद्योगिकी हो या रजिस्ट्री हो…या न्यायिक सुधार हो, मैं हर मामले में नागरिकों का ध्यान रखूंगा।’’ सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका का नेतृत्व करना ‘‘बहुत बड़ा अवसर और जिम्मेदारी’’ है। यह पूछने पर कि वह न्यायपालिका में लोगों के विश्वास को कैसे बनाए रखेंगे, इस पर सीजेआई ने कहा, ‘‘मैं न केवल शब्दों में बल्कि अपने काम से नागरिकों के बीच विश्वास सुनिश्चित करूंगा।’’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायाधीश चंद्रचूड़ को भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलायी। उन्होंने पूर्व प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित का स्थान लिया है जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए ।

जानिये, कौन है धनंजय वाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud)

मुख्य न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड़ के पिता लगभग सात साल और चार महीने तक मुख्य न्यायाधीश रहे थे, जो शीर्ष अदालत के इतिहास में किसी सीजेआई का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। वह 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक मुख्य न्यायाधीश रहे थे। बता दे कि जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवंबर 1959 को हुआ था। इनके पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे और इनकी माता प्रभा शास्त्रीय संगीतज्ञ हैं। राष्ट्रीय राजधानी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए ऑनर्स करने किया। इसके बाद कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया। फिर अमेरिका के हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम और न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ अयोध्या विवाद, निजता का अधिकार, आईपीसी की धारा 377 के तहत समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने, आधार योजना की वैधता से जुड़े मामले, सबरीमला मुद्दा, सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने, भारतीय नौसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने, व्यभिचार को अपराध की श्रेणी में रखने वाली आईपीसी की धारा 497 को असंवैधानिक घोषित करने जैसे अहम मुकदमों में फैसला करने वाली पीठ का हिस्सा रहे हैं।

मुख्य न्यायाधीश से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

● भारत में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत् 26 जनवरी, 1950 को की गई थी तथा 28 जनवरी को इसका उद्घाटन किया गया। यह देश में सबसे उच्च अपीलीय अदालत है, जो राज्यों व केन्द्रशासित क्षेत्रों के उच्च न्यायालयों के फैसलों के विरुद्ध अपीली सुनवाई करता है। इनके अतिरिक्त राज्यों के बीच के विवादों तथा मौलिक अधिकारों व मानव अधिकारों के गम्भीर उल्लधंन सम्बन्धित मामालों की सीधे ही सर्वोच्च न्यायालय के समझ रखा जा सकता है।

● स्थापना के समय सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 7 न्यायाधीशों का प्रावधान था। कार्यभार में वृद्धि के चलते अब न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या 31 (मुख्य न्यायाधीश सहित) होती है 

● न्यायमूर्ति हरिलाल जे. कानिया भारत के पहले सर्वोच्च न्यायाधीश थे। इस पर पर उनकी नियुक्ति 26 जनवरी, 1950 को की गई थी तथा 6 नवम्बर, 1951 तक वह इस पद पर रहे थे।

Read in English: List of Chief Justices of Supreme Court in India

● सर्वोच्च न्यायालय के 67 वर्षों के इतिहास में केवल 6 महिलाओं ने ही इसमें न्यायाधीश के पद को सुशोभित किया है। न्यायामूर्ति एम. फातिमा देवी सर्वोच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायाधीश थी।

● सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों में सबसे छोटा कार्यकाल न्यायमूर्ति के.एन. सिंह का रहा, जो केवल 17 दिन देश के मुख्य न्यायाधीश रहे। इस पद पर सर्वाधिक 7 वर्ष 140 दिन का कार्यकाल वाई.वी.चंद्रचूड का रहा है।

● वर्तमान में न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश है।

भारत के सभी मुख्य न्यायाधीशों की सूची - List of all Chief Justices of India

1. हरिलाल जे. कानिया : 26 जनवरी, 1950 से 6 नवंबर, 1951

2. पतंजलि शास्त्री : 7 नवंबर, 1951 से 3 जनवरी, 1954

3. मेहरचन्द्र महाजन : 4 जनवरी, 1954 से 22 दिसंबर, 1954

4. बी. के. मुखर्जी : 23 दिसंबर, 1954 से 31 जनवरी, 1956

5. एस. आर. दास : 1 फरवरी, 1956 से 30 सितंबर, 1959

6. भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा : 1 अक्टूबर, 1959 से 31 जनवरी, 1964

7. पी. बी. गजेन्द्र गडकर : 1 फरवरी, 1964 से 15 मार्च, 1966

8. ए. के. सरकार : 16 मार्च, 1966 से 29 जून, 1966

9. के. सुब्बाराव : 30 जून, 1966 से 11 अप्रैल, 1967

10. के. एन. वांचू : 12 अप्रैल, 1967 से 24 जनवरी, 1968

11. एम. हिदायतुल्ला : 25 फरवरी, 1968 से 16 दिसंबर, 1970

12. जे. सी. शाह : 17 दिसंबर, 1970 से 21 जनवरी, 1971

13. एस. एम. सीकरी : 22 जनवरी, 1971 से 25 अप्रैल, 1973

14. ए. एन. रे. : 26 अप्रैल, 1973 से 28 जनवरी, 1977

15. एम. एच. बेग : 29 जनवरी, 1977 से 21 फरवरी, 1978

16. वाई. वी. चन्द्रचूड़ : 22 फरवरी, 1978 से 11 जुलाई, 1985

17. प्रफुल्लचंद्र नटवरलाल भगवती : 12 जुलाई, 1985 से 20 दिसंबर, 1986

18. रघुनन्दन स्वरूप पाठक : 21 दिसंबर, 1986 से 18 जून, 1989

19. ई. एस. वेंकटरमैया : 19 जून, 1989 से 17 दिसंबर, 1989

20. सव्यसाची मुखर्जी : 18 दिसंबर, 1989 से 25 सितंबर, 1990

21. रंगनाथ मिश्र : 26 सितंबर, 1990 से 24 नवंबर, 1991

22. के. एन. सिंह : 25 नवंबर, 1991 से 12 दिसंबर, 1991

23. एम. एच. कानिया : 13 दिसंबर, 1991 से 17 नवंबर, 1992

24. एल. एम. शर्मा : 18 नवंबर, 1992 से 11 फरवरी, 1993

25. एम. एन. वेंकटचलैया : 12 फरवरी, 1993 से 24 अक्टूबर, 1994

26. ए. एम. अहमदी : 25 अक्टूबर, 1994 से 24 मार्च, 1997

27. जे. एस. वर्मा : 25 मार्च, 1997 से 17 जनवरी, 1998

28. एम. एम. पुंछी : 18 जनवरी, 1998 से 9 अक्टूबर, 1998

29. आदर्श सेन आनन्द : 10 अक्टूबर, 1998 से 31 अक्टूबर, 2001

30. एस. पी. भरूचा : 1 नवंबर, 2001 से 5 मई, 2002

31. बी. एन. किरपाल : 6 मई, 2002 से 7 नवंबर, 2002

32. गोपाल बल्लभ पटनायक : 8 नवंबर, 2002 से 18 दिसंबर, 2002

33. वी. एन. खरे : 19 दिसंबर, 2002 से 1 मई, 2004

34. एस. राजेन्द्र बाबू : 2 मई, 2004 से 31 मई, 2004

35. रमेश चन्द्र लाहोटी : 1 जून, 2004 से 31 अक्टूबर, 2005

36. योगेश कुमार सब्बरवाल : 1 नवंबर, 2005 से 13 जनवरी, 2007

37. के. जी. बालकृष्णन : 14 जनवरी, 2007 से 11 मई, 2010

38. एस. एच. कपाड़िया : 12 मई, 2010 से 28 सितंबर, 2012

39. अल्तमस कबीर : 29 सितंबर, 2012 से 18 जुलाई, 2013

40. पी. सदाशिवम : 19 जुलाई, 2013 से 26 अप्रैल, 2014

41. आर. एम. लोढ़ा : 27 अप्रैल, 2014 से 27 सितंबर, 2014

42. एच. एल. दत्तू : 28 सितंबर, 2014 से 2 दिसंबर, 2015

43. टी एस ठाकुर : 3 दिसंबर 2015 से 3 जनवरी, 2017

44. जगदीश सिंह खेहर : 4 जनवरी, 2017 से 27 अगस्त, 2017

45. दीपक मिश्र : 28 अगस्त, 2017 से 1 अक्टूबर, 2018

46. रंजन गोगोई : 2 अक्टूबर, 2018 से 17 नवंबर, 2019

47. शरद अरविंद बोबडे : 18 नवंबर, 2019 से 23 अप्रैल, 2021

48. नुथलापति वेंकट रमण : 24 अप्रैल, 2021 से 26 अगस्त, 2022

49. उदय उमेश ललित : 27 अगस्त, 2022 से 8 नवंबर, 2022

50. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ 9 नवंबर, 2022 से कार्यकाल तक

JALORE NEWS

नया अदाजा में

सिरोही जालोर की ताजा खबर

राजस्थान की ताजा खबर 

जालोर की तहसील से जुडी खबर 

काईम खबर के साथ 

 today जालोर न्यूज़ आज तक

Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ

देश विदेश की खबर

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 

Via INTERNATIONAL NEWS
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

भारत-पाक तनातनी के बीच ‘राजस्थान’ सरकार का बड़ा फैसला, 9 RAS बदले… APO कर्मचारियों को बुलाया वापस

Shravan Kumar- मई 09, 2025 0
भारत-पाक तनातनी के बीच ‘राजस्थान’ सरकार का बड़ा फैसला, 9 RAS बदले… APO कर्मचारियों को बुलाया वापस
Rajasthan-Transfer भारत-पाक तनातनी के बीच ‘राजस्थान’ सरकार का बड़ा फैसला, 9 RAS बदले… APO कर्मचारियों को बुलाया वापस जयपुर ( 9 मई 2025 ) Rajasthan Transfer: पह…

Most Popular

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025
जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

मई 05, 2025
Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

मई 05, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025
जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

मई 05, 2025
Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

मई 05, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE339
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS180
  • WORLD134
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...