जालोर जिला भाजपा द्वारा सभी विधानसभाओ में जन आक्रोश यात्रा के रथों की लॉन्चिंग 4 दिसंबर को -JALORE NEWS
![]() |
Jalore-district-BJP-launching-chariots-of-Jan-Aakrosh-Yatra-in-all-assemblies-on-December-4 |
जालोर जिला भाजपा द्वारा सभी विधानसभाओ में जन आक्रोश यात्रा के रथों की लॉन्चिंग 4 दिसंबर को -JALORE NEWS
जालौर ( 4 दिसंबर 2022 ) 4 दिसंबर 2022 रविवार भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली सांसद देवजी पटेल, जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, जन आक्रोश यात्रा जिला संयोजक गजेंद्रसिंह सिसोदिया , सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे कार्यक्रम में उपस्थित
जनाक्रोश यात्रा के लिए जालोर जिला भाजपा द्वारा जिले की सभी विधानसभाओं के रथों की लॉन्चिंग 4 दिसंबर 2022 को की जाएगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भावेश सोनी ने बताया की रथ यात्रा लोंचिन का कार्यक्रम आहोर, भीनमाल, रानीवाड़ा सांचौर विधानसभा में 4 दिसंबर से किया जाएगा एवम जालोर विधानसभा में 6 दिसंबर से शुभारंभ किया जाएगा ।
विधानसभाओं के लॉन्चिंग कार्यक्रम में जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली सांसद देवजी भाई पटेल, विधायक नारायणसिंह देवल, विधायक, जोगेश्वेर गर्ग, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, विधायक पूराराम चौधरी, जिला प्रमुख राजेश राणा, भाजपा नेता दानाराम चौधरी पूर्व विधायक, शंकरसिंह राजपुरोहित जीवाराम चौधरी खेमराज देसाई वनेसिह गोहिल सांवलाराम देवासी रविन्द्रसिंह बालावत धनाराम पुरोहित भूपेन्द्र देवासी अमीचंद जेन गेनाराम मेघवाल सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सभी मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मंडल पदाधिकारी सहित समस्त भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पार्षदों तथा दायित्व वान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों । जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक गजेंद्रसिंह सिसोदिया सभी विधानसभाओं की समितियों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं । विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा के मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक इन रथों के संचालन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगी ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें