भाजपा की जन आक्रोश यात्रा चौथे दिन जारी, आमजन ने सरकार के विरूद्ध जताया रोष - JALORE NEWS
![]() |
Jan-Aakrosh-Yatra-the-last-journey-of-the-Congress-government-Shravana-Singh-Rao-Borli |
जन आक्रोश यात्रा कांग्रेस सरकार की अंतिम यात्रा - श्रवणसिंह राव बोरली - Jan Aakrosh Yatra, the last journey of the Congress government - Shravana Singh Rao Borli
जालोर ( 6 दिसम्बर 2022 ) भाजपा जालोर की जन आक्रोश यात्रा चौथे दिन भी जारी रहीं, जिले की पांचों विधानसभाओं में यात्रा के माध्यम से कांग्रेस सरकार की नाकामियों के प्रति जन जागृति कर जनता की समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने का विशेष प्रयास किया जा रहा हैं।
जालोर विधानसभा की जन आक्रोश आंदोलन का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली मुख्य वक्ता के रूप में आहोर से पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, विधानसभा संयोजक पुखराज राजपुरोहित, कमलेश दवे एवम समस्त मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों की उपस्थिति में श्री शिवानंद मठ दादाल से झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
जन आक्रोश यात्रा के जालोर विधानसभा में श्री शिवानंदजी मठ दादाल से रथ के लॉन्चिंग पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया की प्रदेश सरकार के 4 साल में राजस्थान में अपराधिकरण में भारी बढोतरी हुई हैं, जो प्रदेश के लिए अपमानजनक बात हैं, महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार, हत्याएं, लुटपाट सहित दंगों से आए दिन आम नागरिकों की मृत्यु हो रही हैं। जनता में सरकार और प्रशासन के प्रति अविश्वास और अपराधियों के प्रति भय बना हुआ हैं।
जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की विफल नीतियों के कारण लंपी बीमारी के कारण राजस्थान में करीब 12.5 लाख गाय माता प्रभावित हुई एवम जान गई है।
मुख्य वक्ता के रूप में आहोर पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने बताया की राजस्थान लगातार 3 वर्ष से बलात्कार के मामले में प्रथम है एवम महिला संबंधित अपराधों में देश में द्वितीय है जो प्रदेशभर के लिए अपमानजनक स्थिति हैं, और कांग्रेस नेता अपने वक्तव्य में बताते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश हैं, इसीलिए महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ रहे हैं। कांग्रेस सरकार की विफल नीतियों के कारण स्कूली शिक्षा गुणवत्ता परिषद रैंकिंग में पीछे जा रही है।
विधानसभा प्रभारी कमलेश दवे ने बताया की इंदिरा गांधी शहरी विकास योजना के नाम पर जूठे वादे करके युवाओं को ठगा है। पेपर लीक के विषय में प्रदेश पूरे देश में चर्चित हो चुका हैं। कांग्रेस सरकार ने 4 साल में एक भी भर्ती को नकल और पेपरलीक के बिना पूर्ण नहीं कर सकी जो सबसे बडी नाकामी हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा ने कहा कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारी भत्ता के 3500 रुपए देने का जूठा वादा किया जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होनें बताया की बेरोजगारी भत्ते के नाम पर बेरोजगार युवाओं का मजाक उडाया गया हैं, जिन्हें भत्ते के नाम पर सिर्फ दौड़भाग कराने का काम सरकार ने किया।
एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार राणा ने अपने संबोधन में कहा की राजस्थान सरकार में चिकित्सा के 3500 से अधिक पद रिक्त है लेकिन सरकार नियुक्ति में दलाली में व्यस्त है। आम गरीब जनता इलाज के लिए गुजरात और क्षेत्र के निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर है।
विधानसभा मीडिया संयोजक सुरेश राजपुरोहित ने बताया की जन आक्रोश यात्रा जालोर जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पहुंचेगी, जहां प्रत्येक ग्राम पंचायत पर स्वागत, चौपाल, युवा चौपाल आयोजित करके राजस्थान की नकारा कांग्रेस सरकार की नाकामियों से लोगो को अवगत करवाया जायेगा।
जिला मीडिया प्रभारी भावेश सोनी ने बताया की जन आक्रोश रथ यात्रा जिले के सभी ग्राम पंचायतों पर चोपाल आयोजित करके कांग्रेस सरकार के 4 साल की नाकामियों को जनता के सामने ला रहा है। जन आक्रोश यात्रा के लिए प्रत्येक विधानसभा एवम मंडल स्तर की कमेटिया इस यात्रा में लगे हुए है। पूरे जिले में जगह जगह पर फूल माला और ढोल से स्वागत किए जा रहे है। राजस्थान की जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है और इससे निजात पाने के लिए आगामी चुनावों में कांग्रेस को उखाड़ फेकेंगे।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, आहोर पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, जालोर विधानसभा प्रभारी कमलेश दवे, सायला प्रधान ढोमीदेवी राजपुरोहित, भाजपा वरिष्ठ नेता मंगलसिंह सिराणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित हरिश राणावत एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मेहबूब खां, जिला मंत्री पवनी मेघवाल, चंद्रकांत सुंदेशा पोषणा मंडल अध्यक्ष उदयसिंह दादाल, सायला मंडल अध्यक्ष नेनमल लखारा, जीवाणा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी, सुरेश राजपुरोहित, कालूसिंह राजपुरोहित, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अशोकसिह सेरणा भाजयुमो जिला मंत्री सुरेश वैष्णव, पोषणा मंडल महामंत्री रगुनाथसिंह राजपुरोहित, भारताराम चौधरी, रमेश गर्ग, राजेंद्रसिंह तालियाना, शंकर भादरु, भवानीसिंह देता हरिसिंह दादाल, भगवानसिंह दादाल, हजाराम देवासी, छगनलाल सुथार, कृष्ण देवासी मनोहरसिह तिलोडा नारायणसिंह कोमता गणपतसिंह दहिया नरपत कुमार प्रजापत पांरसाराम राणा सपाराम मेघवाल रेवाराम सेन मुरारदान चारण भंवरसिंह तिलोडा अजाराम पुरोहित पन्नालाल मोदी पन्नालाल गर्ग एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें