जनाक्रोश महाघेराव की तैयारियों हेतु जालौर विधानसभा की बैठक आयोजित हुई - JALORE NEWS
![]() |
Jalore-assembly-meeting-was-organized-for-the-preparations-of-Janakrosh-Mahagherao |
जनाक्रोश महाघेराव की तैयारियों हेतु जालौर विधानसभा की बैठक आयोजित हुई - JALORE NEWS
सायला ( 31 मार्च 2023 ) भारतीय जनता पार्टी जालौर विधानसभा क्षेत्र की कार्यसमिति बैठक आज शुक्रवार को चौधरी समाज छात्रावास सायला में आयोजित हुई जिसमेे मुख्य वक्ता जालौर जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा वह जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग की अध्यक्षता में हुई जिसमें बैठक में आगामी जनआक्रोश जिला महाघेराव को लेकर चर्चा की गई ।
बैठक में जिला प्रभारी ने संबोधित करते हुए था कि आगामी 5 अप्रैल को होने वाले जनाक्रोश जिला महा घेराव में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचना है और इस राजस्थान की कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने में अपना योगदान दिलवाना है क्योंकि यह राजस्थान की कांग्रेस सरकार एक भ्रष्ट सरकार है जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए 4 साल भ्रष्टाचार कुशासन में चले गए और इन 4 सालों में कांग्रेस के राज में किसान व्यापारी आमजन बहुत दुखी है और इस साल के बजट में भी जो कांग्रेस सरकार ने घोषणा की है वह जनता को केवल गुमराह करने के लिए की गई है क्योंकि जब चुनाव के टाइम में कांग्रेस सरकार ने वादे किए थे उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है कांग्रेस सरकार सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है ।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल सिंह सिराणा भाजपा जिलामहामंत्री पुखराज राजपुरोहित पूर्व प्रधान राम प्रकाश चौधरी सायला मंडल अध्यक्ष नेनमल लखारा जीवाणा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी पोषणा मंडल अध्यक्ष उदय सिंह दादा उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह बगड़िया जालौर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी जालौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह भागली जीवाणा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष छगनलाल जांगिड़ भाजयुमो जीवाणा मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह भाजयुमो पोषणा मंडल अध्यक्ष कृष्णा देवासी भाजपा जिला मंत्री पवनी देवी मेघवाल भाजयुमो जिला मंत्री सुरेश दास वैष्णव भाजपा सोशल मीडिया जालौर विधानसभा संयोजक भवानी सिंह भाजयुमो सोशल मीडिया जिला कार्यकारिणी सदस्य चैन सिंह राजगुरु सायला जीवाणा मंडल महामंत्री डायालाल राजपुरोहित जीवाणा मंडल उपाध्यक्ष नेपाल सिंह पोषणा मंडल महामंत्री रमेश गर्ग सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें