950 ग्राम अफीम का दूध बरामद करने में सफलता एक मुलजिम गिरफतार - JALORE NEWS
![]() |
Succeeded-in-recovering-950-grams-of-opium-milk-one-accused-arrested |
950 ग्राम अफीम का दूध बरामद करने में सफलता एक मुलजिम गिरफतार - JALORE NEWS
बाड़मेर ( 1 अप्रैल 2023 ) बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी पुलिस ने दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 950 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। वहीं, पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पूरे मामले की जांच धोरीमन्ना थानाधिकारी कर रहे है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् श्री नितेश आर्य अति. पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्री शुभकरण वृताधिकारी वृत गुडामालानी के सुपरविजन में श्री रमेश कुमार ढाका नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना गुड़ामालानी मय पुलिस टीम द्वारा कस्बा गुड़ामालानी में मुलजिम हनुमानराम विशनोई को दस्तयाब कर उसके कब्जे से 950 ग्राम अफीम का दूध जब्त करने में सफलता प्राप्त की गई।
कार्यवाही पुलिस :-
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीमः-
1. श्री रमेश कुमार ढाका नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना गुडामालानी।
2. श्री पाबुराम सउनि पुलिस थाना गुडामालानी।
3. श्री हर्षाराम हैड कानि 712 पुलिस थाना गुड़ामालानी।
4. श्री सुरतानसिंह हैड कानि 888 पुलिस थाना गुडामालानी।
5. श्री जगदीश कानि 74 पुलिस थाना गुडामालानी।
6. श्री आसुराम कानि 63 पुलिस थाना गुडामालानी।
7. श्री पवन कुमार कानि 1639 पुलिस थाना गुडामालानी।
8. श्री मनमोहनराम कानि 1248 पुलिस थाना गुडामालानी।
9. श्रीमति सुआ मकानि 1149 पुलिस थाना गुडामालानी।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें