सनातन संस्कृति जागरण संघ ने किया रविवारिय यज्ञ का आयोजन -JALORE NEWS
![]() |
Sanatan-Sanskruti-Jagran-Sangh-organized-Sunday-Yagya |
सनातन संस्कृति जागरण संघ ने किया रविवारिय यज्ञ का आयोजन -JALORE NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 10 अप्रेल 2023 ) हिन्दू समाज में व्याप्त जातिवाद, जातिगत भेदभाव, व्यसन, धर्म से भटकाव, संस्कारों में आती गिरावट एवं कुरीतियों व कुसंस्कारों को समाप्त कर प्रेम पुर्ण, भ्रातृत्व भाव से युक्त, समरस, सरस, एकरूप एवं संगठित हिन्दू समाज की स्थापना हेतु प्रयासरत सनातन संस्कृति जागरण संघ ने अपने यज्ञ अभियान की अगली कडी में स्थानीय हाई स्कूल के पीछे गोपाल लखारा पुत्र हस्तीमल लखारा के घर पर अपने 27 वें यज्ञ का आयोजन किया गया।
सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य मांगीलाल राणा ने बताया कि इस यज्ञ में गोपाल लखारा को सपत्नीक मुख्य यजमान बनाया गया। इनके अलावा लखारा, दर्जी व सोनी सहित कई समाज के दर्जनों बन्धु और मातृ शक्ति के साथ बच्चों ने यज्ञ में भाग लिया। वेदमंत्रों के उच्चारण पर स्वाहा के साथ लगती यज्ञाहुति से वातावरण में एक अलौकिक आभा फैल गई । मानो चहुँओर फैली यज्ञ की महक ने हमें अपने सत्कर्मों की महक समाज में बिखेरने का ईश्वरीय संदेश दिया है।
संगठन के सदस्य पोपटलाल पाऊआ ने बताया कि सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य इस अवसर पर यज्ञ में उपस्थित थे । जिनमें उनके स्वयं के अलावा प्रताप पुरोहित, प्रभुराम जीनगर, नरपतसिंह आर्य, गजाराम मेघवाल, साँकलाराम सेन, प्रेम चौहान, शंकरलाल गर्ग, आम्बाराम पटेल, सोनी राजेश आर्य, गणपतपुरी, वजाराम मेघवाल, राजेश टी सोनी, मनोहर सुखाड़िया, भरतसिंह राव, नटवर जीनगर, दिनेश सोनी चाटवाड़ा, किशोरसिंह राजपुरोहित, मनोहरमल जीनगर, केवाराम मेघवाल, राजुसिंह माली, शोभापुरी, रमेश जीनगर मोडर्न, मांगीलाल राणा, दिलीप चौहान, विक्रमसिंह जोधा, विनोदकुमार वाल्मीकि, जितेन्द्र सोनी, राव इन्द्रसिंह आर्य, जोगाराम काबावत, चीन्टूसिंह ईरानी, हरीराम राणा, जसवंत सुखाड़िया, पुर्णसिंह आर्य, रम्यराजसिंह, भानुप्रतापसिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर व्यसन मुक्ति के आग्रह पर लोगों ने बडी संख्या में माँस, मदिरा, तम्बाकू आदि नशीली वस्तुओं के त्यागने का प्रण लिया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्यों एवं आगन्तुक भाई बंधुओं ने एक साथ चाय, पानी एवं जलपान किया। लखारा समाज के बहुत से युवा एवं प्रौढ़ इस अवसर पर संगठन में शामिल हुए।
इस अवसर पर समस्त हिन्दू समाज को संगठित, सशक्त, सबल और एक करने के लिए राजुसिंह माली व मनोहरलाल सुखाड़िया ने अपने विचार रखे। गोपाल लखारा ने अपनी बस्ती में यज्ञ संपन्न करवाने के लिए सनातन संस्कृति जागरण संघ के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें