कबड्डी खिलाडियों का पंजीयन शुरू ,बिना पंजीयन नहीं खेल पाएंगे - JALORE NEWS
![]() |
kabaddee-khilaadiyon-ka-panjeeyan-shuroo-bina-panjeeyan-nahin-khel-paenge |
कबड्डी खिलाडियों का पंजीयन शुरू ,बिना पंजीयन नहीं खेल पाएंगे - JALORE NEWS
जालोर ( 23 अप्रैल 2023 ) जालोर जिले के समस्त कबड्डी खिलाड़ियों महिला पुरुष दोनों वर्गों को अब व्यक्तिगत पंजीयन कराना जरुरी होगा ,बिना पंजीयन खिलाडी किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे l
जालोर जिला कबड्डी संघके चेयरमैन लाल सिंह सांखला ने बताया कि राज्य प्रदेश कबड्डी संघ द्वारा समस्त जिलों में कबड्डी खिलाडियों को अब अपना व्यक्तिगत पंजीयन ऑल इंडिया कबड्डी फैडरेशन के निर्देशानुसार ऑनलइन करना जरुरी होगा ,जिला स्तर पर पंजीयन नहीं होने पर खिलाडी किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे |
राजस्थान राज्य कबड्डी संघ प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने बताया की प्रदेश के सभी जिला कबड्डी संघों को सूचित किया जाता है कि राजस्थान राज्य कबड्डी संघ की वेबसाइट https://www.rajasthankabaddi.org/ पर ऑनलाइन प्लेयर रजिस्ट्रेशन (Online Player Registration) प्रारंभ कर दिया गया हैं अब आप अपने जिले में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं |
जालोर जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन लाल सिंह सांखला ने बताया की भविष्य में राजस्थान राज्य कबड्डी संघ द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के लिए प्रवेश फॉर्म (Entry Form) केवल ऑनलाइन किए जाएंगे ऑनलाइन एंट्री करने से पहले आपके जिले का खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है यदि किसी जिले द्वारा ऑनलाइन टीम की एंट्री नहीं की गई है तो प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी |
अपने-अपने जिलों में ऑनलाइन टीम एंट्री करने के लिए सभी जिला कबड्डी संघों को आईडी पासवर्ड (ID Password) जल्द ही दिया जाएगा | यदि किसी संघ को ऑनलाइन टीम एंट्री करने में परेशानी हो उसके लिएजालोर डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश विश्नोई सचिव किशन लाल सारण प्रशिक्षक अशोक चौधरी से मार्गदर्शन प्राप्त कर निम्नलिखित नंबर पर संपर्क करें श्री गजेंद्र सिंह आपकी ऑनलाइन टीम एंट्री करने में मदद करेंगे:-+91-9950448888.
भवदीय :- लाल सिंह सांखला
चेयरमैन जालोर डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें