AAHORE NEWS : पादरली में नृशंस हत्या का आरोपी रिमांड पर , हत्या का खुलासा नहीं हुआ
![]() |
Brutal-murder-accused-in-Padarli-on-remand-murder-not-revealed |
AAHORE NEWS : पादरली में नृशंस हत्या का आरोपी रिमांड पर , हत्या का खुलासा नहीं हुआ
JALORE/ AAHORE NEWS ( 20 may 2023 ) Aahore news : आहोर थाना क्षेत्र के पादरली में17 मई को एक युवक का सिर धड़ से अलग कर उसकी नृशंस हत्या करने के मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा। जिस पर न्यायालय द्वारा आरोपी को आगामी 21 मई तक पुलिस अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को अधेड़ आरोपी द्वारा कुल्हाड़ी से वार कर राह चलते एक युवक का सिर धड़ 5, से अलग कर दिया था। युवक की त नृशंस हत्या के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी सांकलाराम को गिरफ्तार एवं कर मामले की तह तक जाने के लिए न्यायालय रिमांड मांगा गया। जिस पर न्यायालय द्वारा आगामी 21 मई तक आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
दो दिन बाद व्यवसाय के लिए बाहर जाने वाला था मृतक
मृतक किशोरसिंह पादरली गांव में अकेला रह रहा था। दो दिन बाद व्यवसाय के लिए बाहर जाने का टिकट बुक करवा रखा था। उसका भाई पहले से प्रवास पर था। उसकी एक बहन भी है। जिसकी पास के गांव में शादी हो रखी है। मृतक के मां बाप की पूर्व में मौत हो चुकी है।
प्रारंभिक पूछताछ में यह आया सामने
पुलिस के अनुसार आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है।कि मृतक युवक ने आरोपी के पोते को थप्पड़ मार दिया था। इससे आरोपी को इतना गुस्सा आया कि उसने कुल्हाडी से वार कर युवक के सिर को धड़ से अलग कर दिया। हालांकि पुलिस द्वारा हत्या के मामले. की पूरी तरह से तह तक जाने तथा अन्य कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी का रिमांड मांगा था। जिस पर उसे आगामी 21 मई तक रिमांड पर लेने का आदेश दिया गया।
हत्या के कारणों का नहीं चला
पता आरोपी और मृतक दोनों एक ही गांव के हैं। दोनों के घर करीब 1 किमी की दूरी पर बने हैं। जहां पर घटना हुई हैं, वहां आरोपी का घर है। आरोपी सांकला राम भील इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग का काम करता है और इसकी पत्नी गांव में सब्जी बेचती है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों आरोपी सांकला राम के बीच ऐसा कोई विवाद भी सामने नहीं आया है।
अपने घर के बाहर बैठा था
आरोपी जानकारी के अनुसार पादरली गांव निवासी किशोर सिंह (23) पुत्र मोहब्बत सिंह भोमिया राजपूत शाम करीब 6.30 बजे घूमने के लिए बस स्टैंड की तरफ गया था। इस दौरान आरोपी सांकला राम (50) पुत्र खीमाराम भील अपने घर के पास माताजी मंदिर के पास बने चबूतरे पर बैठा था।
किशोर सिंह को आते देख सांकला राम खड़ा होकर बाइक पर बैठ गया। इसके बाद किशोर सिंह के पीछे की तरफ जाकर बाइक रोकी और बाइक से बांधकर रखी कुल्हाड़ी को खोलकर किशोर सिंह के गले पर पीछे से वार कर दिया। हमले के बाद किशोरसिंह जमीन पर गिर गया।
पूरे परिवार को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े ग्रामीण मृतक किशोरसिंह के पिता की बचपन में और मां की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। भाई काम के लिए बाहर रहता है। ऐसे में किशोर गांव में घर पर अकेला ही रहता था। किशोर सिंह की हत्या हुई थी, उस दौरान पास की किराणा की दुकान पर एक महिला बैठी थी, वह डरकर भाग गई।
वहीं, आसपास के लोग भी आरोपी के पास में नहीं आए। घटना के बाद आरोपी के घर के सदस्य भी फरार हो गए है। घटना के बाद पूरा गांव मौके पर एकत्रित हो गया हैं। ग्रामीण आरोपी सांकला राम समेत पूरे परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
बंद रही थी इंटरनेट सेवा
जिला कलक्टर निशांत जैन ने इस घटना को लेकर जिले में तनाव की स्थिति को रोकने के लिए 144 लगाकर 24 घंटे के लिए इन्टरनेट सेवा बंद कर दी थी। बुधवार मध्यरात्रि बाद से लेकर गुरुवार मध्यरात्रि तक इंटरनेट सेवा बंद रही।
शांति-व्यवस्था के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। कलेक्टर निशांत जैन ने देर रात इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए और आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसपी किरण कंग सिद्धू ने भी मौके पर अतिरिक्त पुलिस जब्ता तैनात किया है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें