जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनाया गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि
![]() |
District-Congress-Committee-celebrated-the-death-anniversary-of-former-Prime-Minister-Rajiv-Gandhi |
जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनाया गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि
पत्रकार श्रवण कुमार औड़
जालोर ( 21 मई 2023 ) JALORE NEWS : जिला कांग्रेस कमेटी,जालोर की और से आज प्रात 11 बजे देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवम भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथी का कार्यक्रम राजीव गांधी भवन जालोर में रखा गया।
सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने स्व राजीव गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही सभी कांग्रेसजन ने उनके बताए गए मार्गो एवम आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। अंत मे सभी कांग्रेसजन ने दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हें याद किया।
कांग्रेस पदाधिकारीगणो द्वारा नवनियुक्त युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक थांवला एवम छगन आर्य का माला पहनाकर कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित,जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष कालूराम मेघवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक थांवला, पूर्व सभापति इंदु परिहार, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत दवे,पूर्व पार्षद कैलाश शर्मा,पूर्व पार्षद देवाराम सांखला,सुष्मिता गर्ग,मनोनीत पार्षद सुरेश मेघवाल, पुखराज माली,पूर्व पार्षद जोगाराम सरगरा,छगन आर्य,सुमेरमल जीनगर, कपूराराम परिहार,किशनाराम चौधरी, दिलीप गर्ग सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें