बाड़मेर / Barmer : 50 लाख रूपये के बरामद करने मे महत्वपुर्ण सफलता , 2 आरोपी गिरफ्तार किया - JALORE NEWS
![]() |
Significant-success-in-recovery-of-Rs-50-lakh-2-accused-arrested |
50 लाख रूपये के बरामद करने मे महत्वपुर्ण सफलता , 2 आरोपी गिरफ्तार किया - JALORE NEWS
बाडमेर ( 16 मई 2023 ) बाड़मेर में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्व लगातार बड़ी कार्यवाही ट्रक मे परिवहन करते भारी मात्रा में 500 कार्टन अंग्रेजी शराब कीमतन 50 लाख रूपये के बरामद करने मे महत्वपुर्ण सफलता, पिछले एक सप्ताह मे अवैध शराब से भरे चार ट्रक जब्त किया गया। 2 आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बाडमेर श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि जिले मे अवैध मादक पदार्थ/ शराब की धरपकड़ एवं अपराधियों की दस्तयाबी़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सुभाषचंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व श्री मदनलाल वृताधिकारी वृत पचपदरा के सुपरविजन मे श्री राजेन्द्रसिंह चारण निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पचपदरा के नेतृत्व में श्री ओमप्रकाश गोदारा उ.नि. मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 16.05.2023 को मुखबीर से प्राप्त सूचना पर नेशनल हाईवे 25 पर नाकांबदी के दोरान एक ट्रक को दस्तयाब कर ट्रक मे भरे पंजाब निर्मित अवैध अग्रेजी शराब के 500 कार्टन किमतन 50 लाख रूपये की जब्त कर दो मुलजिमानो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गई।
कार्यवाही पुलिसः-
श्री राजेन्द्रसिंह चारण निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पचपदरा के नेतृत्व में श्री ओमप्रकाश गोदारा उ.नि. मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर कस्बा पचपदरा में नेशनल हाईवे 25 पर नाकाबंदी कर ट्रक नम्बर ळश्र07ल्ल्6337 को रूकवा कर चैक किया गया तो ट्रक की बांॅडी में भरे बिजली फिटींग के पाईपों की बंडलों के नीचे कंटेनर नुमा कम्पाट रखकर कम्पाट मे अवैध पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब से भरे 500 कार्टन जिसमे 365 कार्टन मेकडोल व 135 कार्टन रॉयल स्टेज विस्की शराब के जब्त कर मुलजिम सादाराम पुत्र चौखाराम जाति विश्नोई व रूगनाथ पुत्र वीराराम जाति विश्नोई निवासीयान राजीव नगर पुर पुलिस थाना साचौर, जिला जालोर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गई। बरामद शराब की अनुमानित किमत करीबन 50 लाख रूपये आंकी गई है। इस संबंध मे पुलिस थाना पचपदरा पर आबकारी अधिनियम मे प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में श्री दौलाराम हैड कानि. 1474, श्री रामचन्द्र बेनिवाल कानि. 1478 व श्री भुपेन्द्रसिंह कानि. 522 की विशेष भूमिका रही।
ज्ञात रहे जिला पुलिस द्वारा पिछले एक सप्ताह मे अवैध शराब धरपक्कड़ की कार्यवाही करते हुए अवैध शराब से भरे चार ट्रक जब्त कर 2505 कार्टन अवैध शराब किमतन 2 करोड़ रूपये की बरामद करने मे सफलता हासिल की गई है।
टीम के सदस्यः-
1. श्री राजेन्द्रसिंह चारण निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पचपदरा।
2. श्री ओमप्रकाश गोदारा उप निरीक्षक पुलिस पुलिस थाना पचपदरा।
3. श्री अचलाराम सउनि पुलिस थाना पचपदरा।
4. श्री दौलाराम हैड कानि. 1474 पुलिस थाना पचपदरा।
5. श्री नरपतसिंह हैड कानि. 858 पुलिस थाना पचपदरा।
6. श्री मुकेश कुमार मीणा हैड कानि. 1031 पुलिस थाना पचपदरा।
7. श्री महिपालसिंह हैड कानि. साईबर शाखा जिला बाड़मेर।
8. श्री रामचन्द्र बेनिवाल कानि. 1478 पुलिस थाना पचपदरा।
9. श्री नेमाराम कानि. 1447 पुलिस थाना पचपदरा।
10. श्री अशोक कुमार कानि. 1496 पुलिस थाना पचपदरा।
11. श्री दमाराम कानि. 1800 पुलिस थाना पचपदरा।
12. श्री नेमीचन्द कानि. 1783 पुलिस थाना पचपदरा।
13. श्री शेरसिंह कानि. 492 पुलिस थाना पचपदरा।
14. श्री राजुराम कानि. 1250 पुलिस थाना पचपदरा।
15. श्री लोकेश कुमार कानि. 1600 पुलिस थाना पचपदरा।
16. श्री रामस्वरूप कानि. 109 पुलिस थाना पचपदरा।
17. श्री भुपेन्द्रसिंह कानि. 522 साईबर शाखा जिला बाड़मेर।
18. श्री शिवरतन कानि. साईबर शाखा जिला बाड़मेर।
19. श्री रामाराम कानि. 1622 पुलिस थाना पचपदरा
20. श्री प्रेमाराम ड्राईवर कानि. 1027 पुलिस थाना पचपदरा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें