JALORE NEWS भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का हुआ आयोजन - भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली
![]() |
Enlightenment-conference-organized-by-BJP-at-district-headquarters |
JALORE NEWS भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का हुआ आयोजन - भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली
जालोर ( 25 जून 2023 ) भारतीय जनता पार्टी जालौर द्वारा जिला मुख्यालय पर ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपातकाल घटनाक्रम से भी सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते रेवदर विधायक जगशीराम कोली उपस्थित थे वही अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने की।विशिष्ठ अतिथि के नाते जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वन्नेसिंह गोहिल सहकार भारती प्रदेश अध्यक्ष मोहन परमार बंशीसिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष गेनाराम मेघवाल नरपतसिंह अरणाय उपस्थित थे।
रेवदर विधायक जगशीराम कोली ने मोदी सरकार से समर्थन 9 वर्ष की उपलब्धियों व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि आज ही के दिन 25 जून को देश में आपातकाल लगाया गया था।आपातकाल में हमारे लोगों ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई तो कार्यकर्ताओ को जेल में डाल दिया गया।दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत के इतिहास में साल 1975 की यह तारीख काले अध्याय के रूप में चस्पा है। इसी साल 12 जून को इलाहाबाद हाई कोर्ट के तत्कालीन जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा पर देशभर की निगाह टिकी थी। जस्टिस सिन्हा इंदिरा गांधी बनाम राजनारायण मामले में अपना फैसला सुनाने वाले थे। यह मामला साल 1971 के चुनाव से जुड़ा था। इस चुनाव में इंदिरा गांधी ने रायबरेली से राजनारायण को हराया था। हारने के बाद राजनारायण ने चुनाव नतीजे को कोर्ट में चुनौती दी थी। राजनारायण ने इंदिरा गांधी पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग, चुनाव में घोटाले और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।मांग की थी कि चुनाव रद्द किया जाए।
सुबह करीब 10 बजे जस्टिस सिन्हा अपने चैंबर से कोर्ट रूम पहुंचे और फैसला सुनाना शुरू किया। फैसले में उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में धांधली का दोषी करार दिया और चुनाव रद्द कर दिया। साथ ही जस्टिस सिन्हा ने यह भी कहा कि आने वाले 6 साल तक इंदिरा चुनाव नहीं लड़ सकेंगी। ऐसा पहली बार हुआ कि भारत के प्रधानमंत्री का चुनाव ही रद्द कर दिया गया।ऐसी कहि घटनाये घटित हुई।
जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने कहां की प्रदेश की नकारा निकम्मी सरकार राहत के नाम पर कैंप लगाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।
कार्यक्रम में और भी कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम जिला प्रभारी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया ने किया।
यहाँ उपस्थित थे
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी जिला महामंत्री हरीश राणावत पुखराज राजपुरोहित नगर अध्यक्ष एड़वोकेट अधिवक्ता सुरेश सोलंकी जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष मेघराज चौधरी जिलामंत्री भूरसिंह देवकी पवनी मेघवाल जिला कार्यालय मंत्री डिम्पलसिंह चौहान नगर महामंत्री दिनेश महावर रतन सुथार मुकेश राजपुरोहित चंद्रकांत सुंदेशा अचलसिंह परिहार विशनसिंह सोलंकी बंशीलाल सुथार माधाराम चौधरी भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट किसान मोर्चा जिला महामंत्री नाथूसिंह तीखी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली
ग्रेनाइट एसोसिएसन उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी दी जनरल मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष जालमसिंह चारण सचिव कैलाश लखारा परमानंद भट्ट पार्षद राजेन्द्र टाक दिनेश बारोट महेश भट्ट जबराराम माली भेराराम पुरोहित दाता बाबूलाल मेघवाल शंकर भादरु मंजू मेघवाल रमेश बारूपाल राव हेमेंद्रसिंह बगेड़िया छगनदास रामावत शंकरदान चारण रामदान चारण रेखा माली विजयपाल डाबी मोहन माली हिमताराम मेघवाल शांतिलाल सुथार दीपक मेगवाल सहित कहि पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें