JALORE NEWS मेरा बुथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मोदी जी ने बुथ अध्यक्षगणो को किया सम्बोधित
![]() |
Modi-ji-addressed-the-booth-presidents-in-the-program-Mera-Booth-Sabse-Strong |
JALORE NEWS मेरा बुथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मोदी जी ने बुथ अध्यक्षगणो को किया सम्बोधित
जालोर ( 27 जून 2023 ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिनांक 27 जून सुबह 10.30 बजे मेरा बुथ सबसे मजबुत कार्यक्रम के तहत विश्व के लोकप्रिय नेता व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल मे बुथ के अध्यक्षों से सीधा संवाद किया।
नगर महामंत्री व पार्षद एड़वोकेट दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा होटल रघुरतन पैलेस स्थित हॉल में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने की।विशिष्ठ अतिथि के नाते नगर परिषद सभापति गोविंद टाक जिलामहामंत्री हरीश राणावत प्रधान नारायणसिंह पुरोहित जिलाकोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया विस्तारक देवाराम चौधरी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री डिंपल सिंह सोशल मीडिया जिला संयोजक चंद्रकांत सुंदेशा नगर उपाध्यक्ष रवि सोलंकी अशोक गुर्जर नगर मंत्री, गीता मीणा शक्तिकेन्द्र संयोजक छगन रामावत , भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सैन डॉ मंजू मेघवाल राकेश सुंदेशा बुथ अध्यक्ष रामाराम माली चतराराम गहलोत पार्षद महेश भट्ट, पार्षद दिनेश बारोट , हिराराम देवासी नंदकिशोर सोनी देवाराम प्रजापत पल्लवी सोलंकी दलपत बोहरा जुटाराम सोलंकी सहित कहि पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लाइव कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, 'बूथ अपने आप में एक बहुत बड़ी इकाई है और हमें कभी भी बूथ की इस इकाई को छोटा नहीं समझना चाहिए।बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जहां जमीनी फीडबैक बहुत जरूरी होता है और जो बूथ के हमारे साथी हैं, वो इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाते है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सबसे बड़ी ताकत पार्टी के सभी कार्यकर्ता हैं. उन्होंने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करने के दौरान यह बात कही।उन्होंने कहा कि भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें