BHINMAL NEWS भाजपा ने "नही सहेगा राजस्थान" अभियान के तहत किया प्रदर्शन
![]() |
BJP-s-protest-under-Nahi-Sahega-Rajasthan-campaign |
BHINMAL NEWS भाजपा ने "नही सहेगा राजस्थान" अभियान के तहत किया प्रदर्शन
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 18 जुलाई 2023 ) BHINMAL NEWS आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से सक्रिय होकर राजस्थान सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में विफलता को लेकर घेरने का काम कर रही हैं। इसी के अंर्तगत राजस्थान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित "नही सहेगा राजस्थान" अभियान के अंर्तगत विधानसभा स्तरीय आंदोलन किया गया।
आंदोलन में राजस्थान सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष रख कर, पांच वर्ष में राजस्थान के विकास गति को उल्टी दौड़ खेल बताया। आंदोलन में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को विभिन्न क्षेत्रों जैसे अपराध, बेरोजगारी, पेपरलीक, महिला अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार इत्यादि विषयों पर कांग्रेस को घेरा। सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन के लिए सांचोर पंचायत समिति के पास स्थित बाबा साहब अम्बेडकर चौक में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित नेतागण एकत्रित होकर, सरकार विरूद्ध मौन रहकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर, सरकार के विरुद्ध पोस्टर, तख्तियों के माध्यम से सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने सरकार को महंगी बिजली और पेट्रोलियम के लिए, बढ़ते अपराधों के लिए, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ब्लात्कार जैसी विभिन्न घटनाओं के विरुद्ध प्रदर्शन कर आमजन को जागरूक करने का प्रयत्न किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, वरिष्ठ नेता मोतीराम चौधरी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संभाग कार्यकारिणी सदस्य नरपतसिंह अरणाय, जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, जिला मंत्री शीला बिश्नोई, जिला परिषद् सदस्य महेन्द्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष पुरन्दर व्यास, अर्जुनसिंह सरवाना, रामगोपाल बुड़िया, जैसाराम भील, मंडल महामंत्री भरतदास संत, गजेन्द्रसिंह कारोला, गणपत पुरोहित पालड़ी, नरिंगाराम चौधरी जोधावास, सोमदान चारण, महादेवाराम चौधरी, पहाड़सिंह राव बोरली, दुर्गाराम बेनीवाल, ईश्वरलाल मोदी, हरियादेवी देवासी, देसु गोस्वामी, संतोष कंवर पुरोहित, छगनदेवी चौधरी, विक्रम ग्वारिया, प्रताप देवासी, नारायणसिंह रतोड़ा, मंगलसिंह जुंजावत, भरत शर्मा, भीखाराम बिश्नोई, गंगदाराम, दौलाराम चौधरी, भरत जीनगर, श्रवण जीनगर, हीराराम गर्ग, हरिसिंह दाव, आनन्द चौधरी, अर्जुन देवासी, पदमाराम चौधरी, पहाड़सिंह सोलंकी, बलवन्तसिंह परमार, राजेश सेन, नरसीराम चौधरी, डूंगराराम पुरोहित, मगाराम जाट, अमराराम चौधरी सहित स्थानीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें