Raniwada news करड़ा में हुआ भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन एवं विस्तारकों का सम्मान समारोह
![]() |
Deval-also-participated-said-BJP-worker-based-party |
देवल ने भी की शिरकत, बोले - भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी - Deval also participated, said - BJP worker based party
पत्रकार ईश्वर सिंह जसवंतपुरा
रानीवाड़ा ( 4 जुलाई 2023 ) Raniwada news, रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विगत 28 जून से शक्ति केन्द्र, बूथ एवं पन्ना कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, सत्यापन एवं बूथ सशक्तिकरण का कार्य कर रहे गुजरात से आए अल्पकालीन विस्तारकों के प्रवास के अंतिम दिन आज मंगलवार को करडा के करड़ेश्वर महादेव मंदिर में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया और विस्तारकों का सम्मान समारोह भी रखा गया। बूथ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए
रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, भाजपा का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है। गुजरात की तर्ज पर राजस्थान में भी संगठन की सबसे मजबूत इकाई पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का कार्य पूरा करके प्रचण्ड बहुमत से राजस्थान में सरकार बनाएंगे। करड़ा मंडल विस्तारक दीपक भाई पढ़ियार ने कहा कि मंडल से लेकर पन्ना प्रमुख तक के हर कार्यकर्ता की पूरी जानकारी सरल एप पर अपलोड़ करनी है और उनका सत्यापन करना है, नमो एप भी सभी के मोबाईल में होना चाहिए। सम्मेलन को रानीवाड़ा मंडल विस्तारक मुकेश भाई रोहित, जसवंतपुरा मंडल विस्तारक मनीष भाई तडवी, बडगांव मंडल विस्तारक कौशिक भाई तड़वी, सांकड़ मंडल विस्तारक सुनिल सिंह गोहिल ने भी सम्बोधित किया।
सम्मान समारोह -
सम्मेलन के बाद अल्पकालीन विस्तारकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय विधायक नारायण सिंह देवल ने सभी अल्पकालीन विस्तारकों को स्मृति चिन्ह के रूप में सुंधा माता जी की तस्वीर भेंट कर उनका माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। सम्मान समारोह का आयोजन एससी मोर्चा जिला महामंत्री रमेश मेघवाल द्वारा किया गया।
ये रहे मौजूद -
विधानसभा विस्तारक जयंती लाल चौधरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश जांगू, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश जांगू, सांकड़ मंडल अध्यक्ष अमृतलाल चौधरी, करड़ा मंडल प्रभारी इन्द्र सिंह राणावत, करड़ा मंडल अध्यक्ष हेमाराम जांगू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष करडा रामलाल पुरोहित, सांकड़ मंडल महामंत्री भंवरदान चारण, युवा मोर्चा बडगंाव मंडल अध्यक्ष गणपत कोली, सांकड मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नारायण सिंह कालमा, शक्ति केन्द्र संयोजक गोपाल सिंह करड़ा, शक्ति केन्द्र संयोजक मलाराम विश्नोई, शक्ति केन्द्र संयोजक रूपाराम ढ़ाका, किसान मोर्चा सांकड़ मंडल महामंत्री छगन देवासी, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल बेनीवाल, अब्दुल सिंधी, बूथ अध्यक्ष मोहनलाल जांगू, संजय श्रीमाली, किशनलाल जाट, सोहन सिंह राजपुरोहित दांतवाड़ा सहित सैकड़ों की संख्या में मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बूथ समिति पदाधिकारी, पन्ना प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें