PALI NEWS बहन ने किया प्रेम विवाह, घर से निकला भाई तीन दिन बाद मिला दिल्ली में
![]() |
Sister-did-love-marriage-brother-left-home-after-three-days-found in-Delhi |
PALI NEWS बहन ने किया प्रेम विवाह, घर से निकला भाई तीन दिन बाद मिला दिल्ली में
पाली ( 29 जुलाई 2023 ) PALI NEWS बहन के प्रेम विवाह से आहत होकर घर से निकला भाई शुक्रवार को दिल्ली में मिला। पाली से पुलिस टीम भी दिल्ली पहुंची थी। जहां रेलवे पुलिस ने लड़के को सौंपा। पुलिस शनिवार सुबह तक उसे लेकर पाली आएगी। गौरतलब है कि गत मंगलवार को एक दम्पती ने अपनी पुत्री के प्रेमविवाह से आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर दी थी। वही अपने बेटे गौरव को माता-पिता ने बस में बिठाकर भेज दिया था।
दिल्ली में होने की मिली थी जानकारी
पाली एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि गौरव व्यास 19 के दिल्ली में होने की जानकारी मिली थी। पाली पुलिस ने दिल्ली रेलवे पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क कर जानकारी दी। इस पर रेलवे स्टेशन पर ही जीआरपी पुलिस ने गौरव को ढूंढ लिया। उसे अपने पास रखा तथा उसे खाना खिलाया। इधर, पाली पुलिस शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंची।
माता-पिता ने ही गौरव को दिल्ली भेजा
अभी तक की पुलिस पड़ताल में सामने आया की बहन सेजल के इंटरकास्ट मैरिज करने से गौरव काफी डिप्रेशन में आ गया था। ये देख जिसके माता पिता ने ही रोहित से खतरा बताते हुए उसे कुछ दिनों के लिए पाली बाहर जाने के लिए राजी किया और जोधपुर की बस में उसे बिठाया। जोधपुर से रानीखेत ट्रेन पकड़ गौरव दिल्ली गया। वहां गुरुद्वारे में रुका। उसने दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्त को कॉल किया तो उसे अपने माता पिता के सुसाइड करने की जानकारी मिली। ये खबर सुन वह काफी टूट गया और दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां रेलवे पुलिस की उस पर नजर पड़ गई। जिन्हें पहले से पाली पुलिस की ओर से गौरव की गुमशुदगी की जानकारी दी हुई थी। इस पर उन्होंने गौरव को अपने पास रोका। उसे खाना भी खिलाया और पाली पुलिस को गौरव के बारे में बताया। इस पर sp पाली एक टीम दिल्ली भेजी जो गौरव को लेकर शनिवार सुबह पाली पहुंची।
मौसाजी को किया था कॉल
पुलिस जांच में सामने आया कि दिल्ली पसे गौरव ने मौसाजी को कॉल कर उज्जैन आने की इच्छा जताई थी। उन्होंने उसे एक बार पाली जाने को बोला। उसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को भी उसके दिल्ली में होने की जानकारी दी।
ये था मामला
पुराना हाऊसिंग बोर्ड में किराए के मकान में रहने वाले अशोक व्यास की 21 वषीZय बेटी सेजल व्यास ने सुंदरनगर निवासी रोहित गौरी सरगरा से प्रेम विवाह कर लिया था। 24 जुलाई को पाली एसपी के समक्ष पेश होकर अपने माता-पिता पर परेशान करने के आरोप लगाए थे। इस दौरान पिता अशोक व्यास, उनकी पत्नी मीना व्यास और भाई गौरव व्यास ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सेजल को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने सेजल को रोहित के साथ भेज दिया था। इससे परिवार सदमें में आ गया था। उन्होंने 25 जुलाई को जोधपुर रोड घुमटी ओवरब्रिज के पास जोधपुर-इंदौर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी थी। गौरव अपने माता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाया था।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क
एक टिप्पणी भेजें