JALORE NEWS पन्ना प्रमुख व बुथ अध्यक्ष संगठन की मजबूत इकाई-विधायक जोगेश्वर गर्ग
![]() |
Strong--unit-of-Panna-chief-and-booth-President-organization-MLA-Jogeshwar-Garg |
JALORE NEWS पन्ना प्रमुख व बुथ अध्यक्ष संगठन की मजबूत इकाई-विधायक जोगेश्वर गर्ग
जालोर ( 2 जुलाई 2023 ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा शहर के कहीं बूथों में नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी के नेतृत्व में बुथ सत्यापन किया जा रहा है।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि जालौर नगर मंडल में गुजरात से विस्तारक के रूप में पधारे मधु बहन सोलंकी के साथ शक्ति केंद्र संयोजक व बुथ अध्यक्ष गण मिलकर बुथ समितियों का सत्यापन कर रहे हैं साथ ही घर घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं के पत्रक पहुंचा रहे हैं। साथ ही जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के घर पहुंच कर उन्हें एक पन्ने का प्रमुख बनाया गया। पार्टी द्वारा निर्देशित है कि पार्टी में बड़े से बड़े दायित्व वान पदाधिकारी जनप्रतिनिधि को भी एक बुथ मैं एक पन्ने का प्रमुख बनकर कार्य करना है।पन्ना प्रमुख व बुथ अध्यक्ष संगठन की मजबूत इकाई है। जब तक पार्टी में पन्ना प्रमुख व बुथ अध्यक्ष सक्रिय कार्य नहीं करेंगे तब तक संगठन की मजबूत इकाई का गठन नहीं हो सकता है।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि प्रदेश की नकारा निकम्मी महा भ्रष्ट कांग्रेस सरकार जनता को गुमराह कर रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ पत्रक घर घर जाकर दिया जा रहा है। विस्तारक मधु बहन सोलंकी ने नव मतदाताओं को भी दुपट्टा पहना कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष व बुथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह बगेड़िया, नगर महामंत्री अरविंद गर्ग , इंद्र गर्ग ,अर्जुन सिंह पवार, एडवोकेट संजय बोराणा सहित कहीं पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें