JALORE NEWS बुथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
![]() |
Workers-listened-to-Mann-Ki-Baat-at-booth-level |
JALORE NEWS बुथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
जालौर ( 30 जुलाई 2023 ) JALORE NEWS भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष राव श्रवण सिंह बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय सहित कहीं बूथों में मन की बात का लाइव प्रसारण भाजपा नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी के नेतृत्व में किया गया।सोलंकी ने कहा कि मन की बात का यह 103 वा एपिसोड था।
कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ,एस सी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष रमेश बारूपाल,नगर उपाध्यक्ष घनस्याम देवासी,रवि सोलंकी,एड़वोकेट संजय बोराणा,भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट,पूर्व नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी,रामाराम माली,पार्षद हिराराम देवासी,दिनेश बारोट,हेमेंद्रसिंह बगेड़िया,यसनाथ,ईस्वर देवासी सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की। जाहिर है कि पिछले साल भी पीएम ने पूरे देशभर में हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया था। जिसके बाद देशभर में लोगों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज फहराया था।पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान एक 100 साल की महिला टीचर की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि फ्रांस दौरे के दौरान उनकी मुलाकात शारलोट शोपा से हुई थी। शारलोट एक योगा टीचर हैं। जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। वो पीछले 40 साल से योग का अभ्यास कर रही हैं। इतनी उम्र के बाद भी वो स्वस्थ्य हैं।अमेरिका में भारत को सौ से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां वापस लौटाई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इन कलाकृतियों को लेकर खूब चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि भारत लौटीं ये कलाकृतियां ढाई हजार साल से लेकर ढाई सौ साल तक पुरानी हैं। इन दुर्लभ चीजों का नाता देश के अलग-अलग क्षेत्रों से है। ये टेराकोटा स्टोन और मेटल से बनायी गयीं हैं। इनमें कुछ तो ऐसे हैं तो आपको आश्चर्य से भर देंगी। इन्हें आप देखते रह जाएंगे।अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से जल संरक्षण और वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान बने 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों मे भी रौनक बढ़ गई है। अभी 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों को बनाने का काम चल भी रहा है। हमारे देशवासी पूरी जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ जल संरक्षण के लिए नये-नये प्रयास कर रहे हैं।
प्राकृतिक आपदा के समय सभी ने मिलकर सामना किया। एक-दूसरे की मदद की। पीएम ने इसकी तारीफ की।मानसून के दौरान देश के कई राज्यों ने बाढ़ का सामना किया लेकिन हमने एक बार फिर से अपनी साहस और संकल्प का परिचय दिया है। बाढ़ और प्राकृतिक आपदों से लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और सेना के जवानों ने अद्भुत काम किया।
श्रावण मास की चर्चा करते हुए कहा कि इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सदाशिव महादेव की साधना और अराधना के साथ ही सावन हरियाली और खुशियों से जुड़ा होता है।इस महीने का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृश्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इन दिनों 12 ज्योतिर्लिंगों में खूब श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बनारस में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे हैं। अब काशी में हर साल 10 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच रहे हैं।एमपी के शहडोल की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले मेरी मुलाकात पकरिया गांव के लोगों से हुई। मेरी उनसे प्रकृति और पानी बचाने के बारे में चर्चा हुई थी। अभी पता चला कि वहां के भाई और बहनों ने इस दिशा में काम करना भी शुरू कर दिया है।एक प्रयास इन दिनों उज्जैन में चल रहा है।
यहां देशभर के 18 चित्रकार, पुराणों पर आधारित आकर्षक चित्रकथाएं बना रहे हैं। ये चित्र, बूंदी शैली, नाथद्वारा शैली, पहाड़ी शैली और अपभ्रंश शैली जैसी कई विशिष्ट शैलियों में बनेंगे। इन्हें उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। जब आप जब उज्जैन जाएंगे तो महाकाल महालोक के साथ-साथ एक और दिव्य स्थान के आप दर्शन कर सकेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें