JALORE NEWS गाय समृद्ध भारतीय संस्कृति की पोषक : जैनाचार्य
![]() |
Cow-nurtures-rich-Indian-culture-Jainacharya |
JALORE NEWS गाय समृद्ध भारतीय संस्कृति की पोषक : जैनाचार्य
जालौर ( 9 अगस्त 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर द्वीप जैन तीर्थ में भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के अंतर्गत बुधवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री विजय हार्दिक रत्न सुरिश्वर जी ने कहा कि गाय को भारतीय संस्कृति में मां का दर्जा दिया गया है। जिसमें तैंतीस कोटि देवी- देवताओं का वास माना जाता है।
आध्यात्मिक चातुर्मास की मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी ने बताया कि धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य भगवान ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति की पोषक एवं संरक्षक मानी जाती है। सदियों से गाय ने भारतीय संस्कृति को पुष्पित और पल्लवित किया है। हमारे पूर्वजों ने गायों के चरने हेतु गोचर की बहुत सुंदर व्यवस्था की थी। मगर आधुनिक समय में स्वार्थवश लोगों ने गोचर भूमि पर अतिक्रमण कर लिए हैं। अब गायों के चरने हेतु जगह नहीं रह गई है। गायों की दुर्दशा की वजह हमारा लालच और लाभ है। गोचर भूमि पर हमने कॉलोनियां बसा दी।गायें दर-दर की ठोकरें खा रही है।
गौशालाओं के नाम पर गायों को बंधक बनाकर रखा जाता है। गायों को स्वतंत्र विचरण करने देना चाहिए। गाय का दूध और पंचगव्य उत्तम माने जाते हैं। आज के समय की अनेक बीमारियों का इलाज गए के दूध से संभव है। गाय का दूध बड़े बुजुर्गों और बच्चों के लिए अति उत्तम रहता है। हमारी संस्कृति के हर रीति रिवाज में गाय का अपना महत्व है। हमें गाय के संरक्षण के लिए सबको प्रयास करने चाहिए। संस्कृति के संरक्षण के लिए गाय का संरक्षण अति आवश्यक है। गाय ममता की प्रतिमूर्ति होती है।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री ज्ञान कलश विजय जी महाराज ने कहा कि प्रभु महावीर की वाणी के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा हमारा प्राण तत्व है। प्रभु महावीर की वाणी सबके लिए कल्याणकारी हैं। इसलिए हमें इस वाणी को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए आज की धर्मसभा में चम्पालाल भण्डारी , अमेरिका से आये जालोर निवासी दिलीप भण्डारी , ललीत भण्डारी, सुरत से आये महावीर ईन्टरनैशनल जालोर के अध्यक्ष सुरेश गांधी, कान्तिलाल भण्डारी , खुशबु मेहता, संगीता भण्डारी , खुशी पारख, दीपिका जैन, माँगीलाल गोदनवाला, ओटमल चौधरी , गौतम सिंधवी इत्यादि सैकड़ों श्रावक श्राविकाएँ थी ।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें