चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी
![]() |
Grand-fireworks-display-by-BJP-workers-on-the-successful-landing-of-Chandrayaan-3 |
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी
ब्यावर ( 23 अगस्त 2023 ) चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारती जनता पार्टी ब्यावर के कार्यकताओ ने अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतडा के नेतृत्व मे चांगगेट पर भव्य आतिशबाजी व पटाखे जलाकर एक दुसरे का मुँह मीठा कर खुशी मनाई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने कहा की चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने दुनिया में भारत का परचम लहरा दिया। यह अमृतकाल में आत्मनिर्भर भारत व नए भारत का आगाज है। इसके लिए देश के वैज्ञानिको का अभिनन्दन व देश की जनता को बधाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का भी अभिनन्दन जिनके कार्यकाल मे देश नये आयाम स्थापित कर रहा है। पूरे विश्व में भारत देश ने पहली बार चंद्रमा पर दक्षिणी हिस्से में सफल सॉफ्ट लैंडिंग की।
इस अवसर पर चेतन गोयर, आशिष सांड, पार्षद रवि चौहान, महामंत्री सत्येंद्र यादव, संतोष जाग्रत, मुकेश घावरी, दिपक चौहान, विपिन गुजराती, देवीदास सोनी, राज जागिंड, हेमंत तुनगरिया, मूलसिह राजपुरोहित, हिमांशु शर्मा, कुजबिहारी तोलम्बिया, लक्ष्मण हुडा, मनप्रीत हुडा, बजरग प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें