AAHORE NEWS संतो का सानिध्य मिलने पर जीवन सफल होता है - धानपुर
![]() |
Mahaprasadi-organized-in-Mada-Bhakri |
मादा भाखरी में आयोजित हुआ महाप्रसादी का आयोजन - Mahaprasadi organized in Mada Bhakri
जालोर ( 7 अगस्त 2023 ) AAHORE NEWS आहोर उपखंड क्षेत्र के चरली स्थित मादा भाखरी में महाप्रसादी का आयोजन लाल सिंह धानपुर की ओर से किया गया जिसमें साधु संतों समेत प्रबुद्धजनों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कार्यक्रम में आयोजक लाल सिंह धानपुर की ओर से साधु संतों का माला पहनाकर बहुमान किया गया। वही उपस्थित प्रबुद्धजनों का भी माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जैन संत ने प्रवचन देते हुए आमजन को मासाहार से दूर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में सात्विकता आवश्यक है जिससे जीवन निखरता है। संत ने कहा कि जब जब धर्म की हानि होती है तब देवता जन्म लेते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक लाल सिंह धानपुर ने कहा कि साधु संतो का सानिध्य मिलने से जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भी अधिक मास का काफी महत्व रहता है जो हर तीन साल में आता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारवान होना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी भी उनसे सिख ले सके। इस दौरान थांवला मठाधीश सुखदेव भारती, भैरुनाथ अखाड़े के प्रेम नाथ महराज,आंनद नाथ महराज, हरीपुरी महाराज कवला मठ, संतोष भारती महाराज भाद्राजून,अयोध्या दास महाराज खेड़ा जोगनी, नारायण गिरी महाराज सांथू, नागणेची माता मंदिर मठाधीश वन्ने सिंह, संजय कृष्ण ओझा, कर्नल भवानी सिंह अगवरी, शिव प्रताप सिंह भैसवाड़ा, कांग्रेस नेता जगदीश चौधरी, जालोर सह प्रभारी हरीश परिहार, जबर सिंह थांवला, माधो सिंह उखरड़ा, गजेन्द्र सिंह डोडियाली, भोमाराम मेघवाल, बजरंग सिंह बागरा, छोग सिंह खिंची, मांगीलाल प्रजापत, दशरथ सिंह सेदरिया, विक्रम सिंह रातड़ी, जीवन सिंह
बुडतरा ,योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, मसराराम नीलकंठ, जगत सिंह सांडेराव, ईश्वर सिंह भवरानी, सुमेर सिंह धानपुर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये कांग्रेस नेता रहे मौजूद
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल आम सिंह परिहार, पूर्व प्रत्याशी जालोर मंजू मेघवाल, जुल्फी कार भुट्टो समेत बड़ी संख्या में जिलेभर के काग्रेस नेता और छत्तीस कौम के गणमान्य लोग मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें