JALORE NEWS मीठी और मधुर वाणी बोलने वाला ही सर्वप्रिय-जैनाचार्य
![]() |
The-one-who-speaks-sweet-and-melodious-speech-is-everyone-s-favorite-Jainacharya |
JALORE NEWS मीठी और मधुर वाणी बोलने वाला ही सर्वप्रिय-जैनाचार्य
जालोर ( 24 अगस्त 2023 ) JALORE NEWS नंदीश्वर जैन तीर्थ में भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत गुरुवार को आचार्य श्री हार्दिक रत्न सुरीश्वर जी सिद्ध पद की महिमा बताई।
आध्यात्मिक चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी ने बताया कि आचार्य श्री ने सिद्ध पद की विभिन्न कथाओं के माध्यम से विस्तृत व्याख्या करते हुए कहां की सिद्ध पद मोक्ष का स्थान है।जो जन्म, जरा और मृत्यु से परे है। यह पद दुख, दर्द और पीड़ा से रहित है। हम सभी सिद्धत्व को पाने के इच्छुक बने। स्वाभाविक रूप से सिद्ध पद को पाने की अभिलाषा हमारे मन में होनी चाहिए। हमें अपने कर्मों का क्षय करने का पुरुषार्थ अनवरत रूप से करते रहना चाहिए। ताकि अपनी आत्मा का कल्याण हो सके।
इस दुनिया में सब अपने-अपने भाग्य से जीते हैं। हमें जो मिला है उसे प्रभु की मर्जी मानते हुए स्वीकार करना चाहिए। यह दुनिया सिर्फ हमारी मंशा के अनुरूप चले यह जरूरी नहीं होता। सबको आनंद एवं प्रसन्नता से जीने देना चाहिए। हमारी वजह से किसी भी प्राणी को कोई दुख ना हो इस बात का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए। जुबान पर शक्कर हो ऐसी मीठी वाणी बोलनी चाहिए। और दिमाग में जैसे बर्फ रखा हो इतना धैर्य और संयम रखना चाहिए। उन्होंने कोयल और कौवे की कथा के माध्यम से समझाया कि कोयल सबको सिर्फ मीठी वाणी की वजह से प्यारी लगती है। और कर्कश आवाज के कारण कौवा किसी को पसंद नहीं आता। इसलिए हमें सदा इन मधुर एवं मीठी वाणी का ही प्रयोग करना चाहिए। मधुर वचन ही बोलने चाहिए। सदैव संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री स्वर्ण कलश विजय जी महाराज साहब ने सबको धर्म आराधना के लिए प्रेरित किया। अपनी आत्मा के कल्याण के लिए धर्म आराधना और प्रभु भक्ति को आवश्यक बताया।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें