भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति
![]() |
BJP-appointed-divisional-presidents-and-district-officials |
भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति
पत्रकार माणकमल भंडारी
जालोर ( 15 अक्टूबर 2023 ) भाजपा ने आज दूसरे दिन 6 नये मंडल अध्यक्ष किया नियुक्ति कल 6 मंडल अध्यक्ष की ओर से इस्तीफा दिया गया था जिसके बाद में पार्टी की ओर नये नियुक्ति की गई है। वही देवजी पटेल की हाईकमान की तरफ से टिकट मिलने के बाद में कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से नाराज की जताते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी, संभाग प्रभारी जगबीर छाबा एवं जिला प्रभारी महेन्द्र बोहरा की सहमती से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने रविवार को जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मंत्री की घोषाणा के साथ-साथ सांचौर विधानसभा के छः मंडल अध्यक्षों की घोषाणा कर नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।
जिला पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनी, पुनासा पांचाराम प्रजापत मोदरा जिला मंत्री जोगाराम पुरोहित, गलीफा इन्द्रसिंह राणावत, निंबावास को नियुक्त किया गया। वहीं सांचौर विधानसभा के छः मंडल अध्यक्षों के रूप में सांचौर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हंजारीराम पुरोहित सीलू, अरणाय मंडल के अध्यक्ष रतन देवासी, चौरा, चितलवाना मंडल के अध्यक्ष सांवलाराम माली होथीगांव, केसुरी मंडल के अध्यक्ष, जितेन्द्रसिंह चौहान, टांपी-डूंगरी मंडल के अध्यक्ष हुकमाराम जाट एवं सांचौर नगर मंडल के अध्यक्ष शंभुसिंह राव को नियुक्त किया गया।
बीजेपी के छह मंडल अध्यक्षों ने एक साथ दिया इस्तीफा
सांचौर विधानसभा क्षेत्र से देवी जी पटेल को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर विवाद रहा है। वही इसको लेकर शनिवार को सांचौर विधानसभा क्षेत्र के 6 मंडल अध्यक्षों ने एक साथ इस्तीफा दिया है। इनमें सांचौर नगर मंडल अध्यक्ष पुरेन्द्र व्यास, सांचौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सांवला राम देवासी, टापी-डूंगरी मंडल अध्यक्ष डूंगराराम जाट, केसूरी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जानवी, अरणाय मंडल अध्यक्ष जैसा राम भील और चितलवाना मंडल अध्यक्ष माधाराम पुरोहित शामिल है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें