आर्य संस्कृति की रक्षा में राष्ट्रभक्तों का योगदान: गणिवर्य ज्ञान रत्न - JALORE NEWS
![]() |
Contribution-of-patriots-in-protecting-Aryan-culture-Ganivarya-Gyan-Ratna |
आर्य संस्कृति की रक्षा में राष्ट्रभक्तों का योगदान: गणिवर्य ज्ञान रत्न - JALORE NEWS
जालोर ( 25 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदिश्वर द्वीप जैन तीर्थ में भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत बुधवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए गणिवर्य श्री ज्ञान रत्न विजय जी ने कहा कि भारत की आर्य संस्कृति के संरक्षण में राष्ट्रभक्तों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी के मुताबिक गणिवर्य ने कहा कि यह भारत देश और इसकी समृद्ध आर्य संस्कृति हमारी गौरवशाली विरासत रही है। इसके संरक्षण में राष्ट्रभक्तों के त्याग और बलिदान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।इस तरह के कार्य सामूहिक प्रयासों का परिणाम होते है। कोई एक व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता।हर समुदाय के लोग आजादी के आंदोलन में शामिल थे। जिसमें जैन समुदाय भी शामिल था
।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री आनंद मंगल विजय जी ने कहा कि शाश्वत नवपदजी ओली के छठे दिवस सम्यक दर्शन की आराधना की जाती है। दर्शन अर्थात् श्रद्धा का भाव। यदि हमारे जीवन में परमात्मा की वाणी पर श्रद्धा और विश्वास है तो सब कुछ मिल सकता है। सभी जप,तप और साधनाएं उसमें शामिल हो जाती है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें